कैप्टन के सुर क्या बदले भाजपा की सोच भी बदल गयी

फीचर्डकैप्टन के सुर क्या बदले भाजपा की सोच भी बदल गयी

Date:


कैप्टन के सुर क्या बदले भाजपा की सोच भी बदल गयी

कैप्टन को राष्ट्रवादी सोच वाले नेता बता रही भाजपा

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नयी पार्टी बनाने का ऐलान करने के साथ भाजपा से गठबंधन की संभावना जाहिर कर पंजाब भाजपा को नयी ऊर्जा दे डाली। कैप्टन के सुर क्या बदले भाजपा की सोच भी बदल गयी। अब भाजपा ने भी कैप्टन को राष्ट्रवादी नेता बता कर अपनी बांहे कैप्टन के लिये खोल दी है। बदले हालात में कैप्टन अपनी पार्टी का भाजपा से गठबंधन कर पंजाब विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा अपनी पार्टी बनाना पंजाब भाजपा के लिये लाभकारी साबित होता दिख रहा है। गौरतलब है कि किसान आंदोलन के चलते भाजपा को पंजाब में चैतरफा विरोध का सामना करना पड़ रहा था। हाल यह है कि पंजाब में भाजपा नेता सार्वजनिक समारोहों में जाने की भी हिम्मत नहीं कर पा रहे। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव उसके लिये बेहद मुश्किल साबित होते। लेकिन कैप्टन ने जैसे ही अपनी पार्टी और भाजपा के गठबंधन की संभावनाएं जाहिर की तो भाजपा को एक नया अवसर मिल गया। क्योंकि किसान आंदोलन को खड़ा करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह की राह पर चलकर किसानों के मुद्दों को हल किया जा सकता है। वहीं पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह पंजाब में काफी प्रभाव रखते हैं। ऐसे में कैप्टन की टीम के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरने वाली भाजपा विपक्षी टीमों को धूल चटाने मे सक्षम हो सकती है।

पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने भी पूर्व सीएम की तारीफ के पुल बांधते हुए उन्हें राष्ट्रवादी सोच रखने वाला नेता बताया हैै। दुष्यंत गौतम का कहना है कि राष्ट्रवादी सोच रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिये भाजपा के दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने कहा कि करतारपुर कारीडोर हो या सर्जिकल स्ट्राइक या पुलवामा हमला, सैनिक रहे पूर्व सीएम ने हमेशा ही राष्ट्रवाद का साथ दिया है। राष्ट्रवादी सोच रखने वाली भाजपा 2 सीटों से 303 सीटों तक पहुंच गयी। मगर परिवारवाद पर चलने वाली पार्टी का हश्र हम सभी देख रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...