Darjeeling Travel Plan: दार्जिलिंग की ट्रिप को इस तरह करे प्लान!

ट्रेवलDarjeeling Travel Plan: दार्जिलिंग की ट्रिप को इस तरह करे प्लान!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क।  Darjeeling Travel Plan – गर्मियों में पहाड़ों में हरियाली और ठंडे वातावरण के बीच जाने का अपना ही अलग मजा होता है। अगर आप भी ठंडे वातावरण के बीच जाना चाहते है तो दार्जिलिंग बेहतरीन विकल्प है। दार्जिलिंग का मौसम हल्का ठंडा और सुहाना रहता है, आप यहां गर्मियों में सुकून भरी छुट्टियां बिता सकते हैं। साथ ही ये जगह सोलो ट्रिप पर जाने के लिए भी बेस्ट है। चलिए फिर आपको बताते है दार्जिलिंग की ट्रिप कैसे प्लान करे। 

Read also: Night Safari Places: नाइट सफारी का ले आनंद, जाएं इन शहरों में!

दार्जिलिंग जाए तो मिरिक, पशुपति जाएं, ये नेपाल की सीमा स्थल है। यहां टाइगर हिल, बतासिया लूप और यिगा चोलंग बौद्ध मठ देख सकते है, आप चाहे तो जीप बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान और प्राणी उद्यान, रोपवे, तेनजिंग रॉक, लेबोंग स्टेडियम भी जा सकते है। 

दार्जिलिंग अप्रैल से जून के बीच जा सकते है, इस मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। अधिक ठंडे मौसम का लुत्फ उठाना है तो नवंबर से दिसंबर के बीच में जाएं, साथ ही मानसून के दौरान न जाएं।

दार्जिलिंग जाने के लिए हवाई जहाज, ट्रेन और बस से जा सकते है। आप दार्जिलिंग की ट्रिप के लिए  कम से कम तीन का टूर प्लान करे। तीन दिनों में आप दार्जिलिंग के हिल स्टेशन और अन्य पर्यटन स्थलों में घूम सकते है। 

Read also: Baba Barfani’s Darshan: बिना आधार कार्ड नहीं होंगे बाबा बर्फानी केे दर्शन, हर श्रद्धालु के पास होगा आरएफआइडी कार्ड

अगर हवाई जहाज से दार्जिलिंग जा रहे हैं तो 10 हजार तक का प्लेन का किराया आ सकता है, रहने के लिए 3 से 5 हजार में होटल रूम मिल जाता है। वही, 30 हजार में तीन से 5 दिन का टूर हो सकता है। बता दे, आईआरसीटीसी के पांच दिन के टूर पैकेज का पूरा खर्च 23660 रुपये है और जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर का सकते है। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related