लाइफस्टाइल डेस्क। Best Places To Visit In August – अगर आप अगस्त में अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं और इस सोच में है की किस जगह घूमने जाना चाहिए। तो ये लेख आपके लिए ही है, आज हम यहां आपको कुछ रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये जगहे इनती सुन्दर और रोमांटिक है की आप बार – बार यहां जाना चाहेंगे। चलिए जानते है।
मसूरी

मसूरी जो पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर है वहां अगस्त के महीने में घूमने का अलग ही मजा है। अगस्त के महीने में मसूरी का मौसम बेहद सुहावना रहता है। मसूरी में आप लाल टिम्बा, केम्पटी वॉटरफॉल, धनोल्टी, मसूरी लेक और जॉर्ज एवेरेस्ट हाउस घूमने जा सकते है। चाहे तो स्कूटर किराए में लेकर इन जगहों की सैर कर सकते है।
लोनावाला

लोनावाला सबसे रोमांटिक जगहों में से एक माना जाता है, यहां आप पहाड़ियों को छुते बादल और हरी भरी घाटियों के मनमोहक दृश्य देख सकते है। अगस्त के महीने में मौसम सदाबहार होता है, ऐसे में आप महाराष्ट्र का लोनावाला अच्छे से घूम सकते है। आप यहां लोनावाला झील, पावना झील, राजमाची पॉइंट और टाइगर पॉइंट जा सकते है।
Read also: Sufi Music Places: दिल्ली की इन जगहों में सूफी म्यूजिक का आनंद!
डलहौजी

डलहौजी हिमाचल प्रदेश में है, इसे ‘मिनी स्विस’ भी कहा जाता है। यहां की प्राकृतिक परिदृश्यों, घाटियों, फूलों और घास के मैदान काफी लोकप्रिय है। अगस्त के महीने में मौसम भी सुहावना रहता है, ऐसे में आप खाज्जिअर, सतधारा झरना, पंचपुला और कलातोप वन्यजीव अभयारण्य घूम सकते है।
माउंट आबू

अगस्त के महीने में पार्टनर के साथ राजस्थान में घूमने जा सकते है, खासकर माउंट आबू। ये राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है, जो की काफी सुन्दर है। माउंट आबू के अलावा राजस्थान में उदयपुर और जोधपुर भी जा सकते है। अगस्त के महीने में पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह है।

