Ranthambore National Park में इन चीजों का उठाएं लुत्फ, आएगा खूब मजा!

ट्रेवलRanthambore National Park में इन चीजों का उठाएं लुत्फ, आएगा खूब मजा!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। आप नेचर लवर हैं और प्रकृति की कुछ बेहतरीन चीजे देखना चाहते है तो राजस्थान में स्थित Ranthambore National Park आपके लिए एक परफेक्ट जगह रहेगी। वैसे तो राजस्थान में कई नेशनल पार्क है, लेकिन Ranthambore National Park सबसे पुराने टाइगर रिजर्व में से एक है। अगर आप यहां जाए तो इन बेहतरीन चीजों का आनंद जरूर ले। 

Ranthambore National Park में  बाघों की एक बड़ी आबादी है, ऐसे में आप बाघों को यहां देख सकते है। यहां प्राकृतिक आवास के बीच बाघों को देखना एक अद्भुत अनुभव है। इसके अलावा, आप यहां वन्य जीवन की एक शानदार झलक देख सकते है। 

बता दे, यहां मैमल्स की 40 से अधिक प्रजातियां पाई जाती है और साथ ही कई प्रकार के पक्षी और सरीसृप हैं। और तेंदुआ, लकड़बग्घा, सियार और जंगली बिल्ली हैं,वही, चीतल, सांभर हिरण, जंगली सूअर, नीलगाय और ग्रे लंगूर हैं।

Ranthambore National Park में जोन 3 में प्रवेश करते ही आपको पदम झील देखने को मिलेगी, ये नेशनल पार्क की सबसे बड़ी झील है। इसके अलावा, यहां रणथंभौर किला है, जिसका निर्माण 10 वीं शताब्दी में चौहान शासकों द्वारा किया गया था। इसके अंदर त्रिनेत्र गणेश मंदिर है, जिसे 700 साल से भी पहले राजा हम्मीर देव चौहान ने बनवाया था। ये पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है और जीप द्वारा आप यहां जा सकते है। साथ ही मंदिर तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों से पहाड़ी पर चढ़ना होगा।

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...