इन बीमारियों में कभी न करे लहसुन का सेवन, सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

रसोई Bytesइन बीमारियों में कभी न करे लहसुन का सेवन, सेहत के लिए...

Date:


इन बीमारियों में कभी न करे लहसुन का सेवन, सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

हम सभी यह जानते हैं की लहसुन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। और यह हम सब जानते है की ज्‍यादातर पकवानों में लहसुन का बखूबी प्रयोग किया जाता है। लेकिन कुछ गंभीर बीमारियों में लहसुन के प्रयोग से अवश्य ही बचना चाहिए। आयुर्वेद की मानें तो गर्मी में वैसे भी लहसुन बहुत कम खाना चाहिए, क्‍योंकि इसकी तसीर बहुत गर्म होती है, जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह साबित हो सकती है। तो आइए जानते हैं लहसुन हमे कब नहीं खाना चाहिए।

रक्‍तचाप – जिन लोगों को रक्‍तचाप की गंभीर समस्‍या रहती है तो ऐसे में वो अत्यधिक लहसुन के सेवन से बचें इससे रक्‍तचाप बहुत कम हो सकता है।

एनीमिया – अत्यधिक मात्रा में लहसुन खाने से हीमोलाइटिक एनीमिया यानी हीमोग्लोबिन की बहुत कमी हो सकती है।

लिवर इंफेक्‍शन – अगर आपको पहले से ही लिवर में गंभीर प्रॉबल्म है तो लहसुन के सेवन से परहेज करें क्योंकि ज्यादा लहसुन खाने से प्रॉबल्म बढ़ सकती है।

पेट की समस्या – अगर आपके पेट में अत्यधिक गड़बड़ी रहती है तो लहसुन का सेवन कतई न करें। इसके अलावा अगर पेट का अल्सर, डायरिया हो जाए तो भी लहसुन से अवश्य बचें।

होम्योपैथिक दवाइयां – अगर आप होम्योपैथिक दवाइयों का सेवन कर रहे हैं तो लहसुन खाने से अवश्य बचें क्योंकि इससे दवा का असर बहुत कम होता है लेकिन फिर भी एक बार होम्योपैथिक एक्‍सपर्ट से अवश्य सलाह लें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related