राजधानी लखनऊ समेत यूपी के पांच शहरों में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन

उत्तर प्रदेशराजधानी लखनऊ समेत यूपी के पांच शहरों में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन

Date:


राजधानी लखनऊ समेत यूपी के पांच शहरों में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के पांच शहरों में कोरोना संक्रमण के बेकाबू होते हालात को देखते हुए आज रात से 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया गया है. इन शहरों में राजधानी लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और कानपुर शामिल हैं, इस दौरान केवल जरूरी सेवाओं की इजाजत होगी.

ज़रूरी सेवाएं जारी रहेंगी
लॉकडाउन के दौरान फार्मेसी और किराना स्‍टोर जैसी जरूरी सेवाओं को ही खुले रहने की इजाजत होगी. लॉकडाउन की अवधि के दौरान सभी धा‍र्मिक गतिविधियां और धार्मिक संस्‍थान बंद रहेंगे, शॉपिंग काम्‍पलेक्‍स और मॉल्‍स भी बंद रहेंगे. निजी या सरकारी शैक्षणिक संस्‍थान भी इस दौरान बंद रहेंगे.

दूसरी लहर ने मचाया कोहराम
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी ल‍हर के दौरान यूपी में बड़ी संख्‍या में केस आए हैं. राज्‍य में इस समय कोरोना के एक्टिव केसों की संख्‍या एक लाख 91 हजार के पार पहुंच गई है. यूपी में कोरोना संक्रमण के कारण अब तक 9,800 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं.

देश का बुरा हाल
वैसे पूरे देश में कोरोना के केसों की संख्‍या खतरनाक ढंग से बढ़ी है. सोमवार को लगातार दूसरे दिन देश में ढाई लाख से ज़्यादा नए COVID-19 केस दर्ज किए गए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...