प्रयागराज में मिले 1576 नये कोरोना संक्रमित, 9 की मौत

उत्तर प्रदेशप्रयागराज में मिले 1576 नये कोरोना संक्रमित, 9 की मौत

Date:


प्रयागराज में मिले 1576 नये कोरोना संक्रमित, 9 की मौत

अस्पतालों में बेड पाने को भटक रहे हैं मरीज

प्रयागराज। कोरोना की दूसरी लहर में संगम नगरी में संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद प्रयागराज में सोमवार को 1576 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 52163 हो गया है। वहीं जिले में अब कोरोना एक्टिव केस 15950 हो गये हैं। आज 1378 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया जिन्हें मिलाकर कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 35697 हो गया है। वहीं आज 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 516 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)

कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की पहचान और निर्धारित समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 150 टीमें बनाई जा रही हैं। यह टीमें जिले के प्रमुख चैराहों, बाजार, बस अड्डे के साथघर-घर जाकर कोविड-19 संक्रमण की जांच करेंगी।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कई शिक्षक और कर्मचारी कोरोना की चपेट में होने के कारण इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं इससे संबद्ध काॅलेज आगामी 30 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिये गये हैं। वहीं शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण 3 मई को ही विश्वविद्यालय खोले जाने की संभावना है। 30 अप्रैल से आॅनलाइन मोड में प्रस्तावित स्नातक की वार्षिक और परास्नातक, विधि, प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं भी आगे बढ़ा दी गयी हैं।

राहतः संक्रमितों के साथ स्वस्थ होने वालों की भी बढ़़ रही संख्या
कोरोना के खौफ का सामना कर रहे प्रयागराज जिले के लिये राहत की बात है कि जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होने के साथ कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले दस दिनों में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या बीस गुना से अधिक बढ़ गयी है। कोरोना से संक्रमित होने वाले 50 प्रतिशत मरीजों ने होम आइसोलेशन में रहते हुए नियमित दवा खाकर, व्यायाम कर और कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कोरोना पर जीत हासिल की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related