प्रयागराज में कोरोना का कहर जारी आज मिले 1828 नये संक्रमित

उत्तर प्रदेशप्रयागराज में कोरोना का कहर जारी आज मिले 1828 नये संक्रमित

Date:


प्रयागराज में कोरोना का कहर जारी आज मिले 1828 नये संक्रमित

कोरोना ने आज छीन ली 6 संक्रमितों की जिंदगी
कोरोना संक्रमण के चलते एमएनएनआईटी 26 एवं ट्रिपलआईटी 30 अप्रैल तक बंद

प्रयागराज। कोरोना संक्रमण से जुझ रहे प्रयागराज में आज बुधवार को 1828 नये कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं जिले मेें जानलेवा होते जा रहे कोरोना ने आज 6 संक्रमितों की जिंदगी छीन ली। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या से प्रशासन चिंतित है और मरीजों को बुनियादी उपचार दिला पाने में भी नाकाम साबित हो रहा है। प्रयागराज में बुधवार को 1828 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 56167 हो गया है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)

कोरोना संक्रमण के कहर के चलते आज एमएनएनआईटी 26 एवं ट्रिपलआईटी 30 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है एमएएनएनआईटी एवं ट्रिपलआईटी के निदेशकों की ओर से संक्रमण बढ़ने के साथ कर्मचारियों एवं शिक्षकों को मौत के मुंह में जाने से बचाने के लिए यह फैसला लिया है। अवकाश की अवधि में इन संस्थानों में छात्र हित में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन होता रहेगा।

एमएनएनआईटी के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि कई शिक्षकों एवं कर्मचारियों के संक्रमित होने और गणित विभाग के डॉ.मनोज कुमार की संक्रमण के चलते मौत के बाद अब संस्थान को पूरी तरह से बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया था। संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. सर्वेश तिवारी ने बताया कि निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी के निर्देश पर संस्थान को 26 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। इस दौरान संस्थान के सभी काम ऑनलाइन मोड में होंगे। इस अवधि में कोई कर्मचारी, शिक्षक शहर छोड़कर नहीं जाएंगे। अपना मोबाइल ऑन रखेंगे। 26 अप्रैल को कोरोना संक्रमण की स्थिति का अध्ययन करने के बाद अगला निर्णय लिया जाएगा।

ट्रिपलआईटी के कर्मचारियों एवं शिक्षकों के लगातार संक्रमित होने के बाद निदेशक प्रो. पी नागभूषण के निर्देश पर संस्थान को 30 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related