Dhanteras 2021: इस धनतेरस अगर चूके तो फ़िर नहीं मिलेगा ऐसा मौका

धर्मDhanteras 2021: इस धनतेरस अगर चूके तो फ़िर नहीं मिलेगा ऐसा मौका

Date:

पारुल सिंघल

खरीददारी के बन रहे बेहद शुभ संयोग, माँ लक्ष्मी की स्वयं बरसेगी कृपा

दीपावली से 2 दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर और मां लक्ष्मी का विशेष पूजन होता है। यही नहीं धनतेरस पर खरीदारी भी की जाती है। इस साल 2 नवंबर को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाएगा। ज्योतिष आचार्यों का मानना है कि इस साल अगर धनतेरस पर भूमि, जेवर, दुकान, घर, प्रॉपर्टी या कुछ भी सामान खरीदा जाता है तो इसमें स्वयं मां लक्ष्मी का आशीर्वाद समाया होगा। धनतेरस पर इस साल बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं और खरीदारी में भी भाग्योदय की स्थिति बन रही है।

दीपावली पर भूलें अगर इन दस जगहों पर दीपक जलाना तो हो सकता है अशुभ

19 साल बाद बन रहा त्रिपुष्कर योग

धनतेरस का त्यौहार इस साल मंगलवार को पड़ रहा है। इसके साथ ही 19 साल बाद इस दिन त्रिपुष्कर योग बनेगा। जिसे खरीदारी के लिहाज से बेहद शुभ योग माना जाता है। धनतेरस के दिन बर्तन, सोना, चांदी, आदि खरीदने की परंपरा है। माना जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में समृद्धि और सुख शांति बनी रहती है। कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को पढ़ने वाले इस त्यौहार पर इस साल कई विशेष योग बन रहे हैं। त्रिपुष्कर योग के साथ लाभ अमृत योग के होने से खरीदारी करना बेहद ही शुभ होगा । जानकार बताते हैं कि इस योग में खरीदारी करने से आने वाले समय में धन-संपत्ति में 3 गुना तक वृद्धि होने की संभावनाएं बनी रहती है। साथ ही लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है।

Diwali 2021: दिवाली पर खुद मिठाईया बना रही है तो चीनी की जगह इन हेल्दी चीजों का करे इस्तेमाल

दोपहर तक निपटाए खरीददारी
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनतेरस के दिन दोपहर तक खरीदारी करना अत्यंत शुभ रहेगा। मंगलवार और द्वादशी का योग होने से त्रिपुष्कर योग बन रहा है। यह योग 1 नवंबर से शुरू होकर 2 नवंबर सुबह 11:30 बजे तक रहेगा। हालांकि इसके बाद लाभ अमृत योग की अवधि 2 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी। ऐसे में लोगों के पास दोपहर तक का समय खरीददारी के लिए रहेगा। इस मुहूर्त में खरीददारी करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। धनतेरस के दिन पूजन का समय शाम 5:35 से लेकर रात 8:14 तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। ऐसे में इसका लाभ भी लोगों को मिलेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...