Uttarakhand Siddhabali Temple: उत्तराखंड में हनुमान की भक्ति में डूबे श्रद्धालुगण, कोटद्वार सिद्धबली में विशेष पूजा

धर्मUttarakhand Siddhabali Temple: उत्तराखंड में हनुमान की भक्ति में डूबे श्रद्धालुगण, कोटद्वार...

Date:

देहरादून। आज हनुमान जयंती के मौके पर पूरा उत्तराखंड हनुमान की भक्ति में डूबा हुआ है। मंदिरों में आज विशेष प्रकार की पूजा की जा रही है। आज खास संयोग भी बन रहा है। आज शनिवार होने के साथ ही रवि और हर्षण का खास योग बना है। प्रदेश के मंदिरों में तड़के से भक्‍त की भारी भीड़ है। उत्‍तराखंड के मंदिरों में आज खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हनुमान जयंती को लेकर एक दिन पहले से मंदिरों में आयोजनों की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं।

वहीं कोटद्वार के सिद्धबली मंदिर में आज विशेष पूजा की गई। कोटद्वार स्थित सिद्धबली मंदिर में विशेष पूजा चल रही है। मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है। सुबह पांच बजे से विशेष पूजा-अर्चना मंत्रों के साथ सिद्धबली बाबा का महाभिषेक हुआ। मंदिर के प्रबंधक शैलेश जोशी के अनुसार सुबह मंदिर में वैदिक पाठ के बाद सुंदरकांड का पाठ किया गया। 

सुंदरकांड का पाठ

Read also: Ram Navami पर भगवान रात की ऐसे करें पूजा, मिलेगी शुभ और स्थाई समृद्धि

रुड़की के अंबर तालाब स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में बालाजी का श्रृंगार किया गया। मंदिर में हवन के बाद सुंदर कांड का पाठ किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नहर किनारे स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में मंगल आरती और यज्ञ का आयोजन हुआ। मंदिर में सुंदर कांड का भी पाठ किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...