आज के समय में सबकी इच्छा होती है कि उसके पास अधिक से अधिक पैसा हो, जिसके लिये कई लोग जी-जान लगाकर मेहनत भी करते हैं। वहीं फिर भी इन्हें उतनी सफलता नहीं मिलती है, जितनी मिलनी चाहिये वहीं अगर बात करें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार तो ऐसे में घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रविष्ट घर में माना जाता है।
दूसरी तरफ वास्तु शास्त्र में ऐसे उपायों का वर्णन है, जिसके जरिये धन की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने के लिये हमेशा क्रासुला के पौधे को घर में स्थापित किया जाता है, लेकिन कई और अन्य भी फायदे हैं, आईये जानते हैं उन्हीं के बारें में-
आर्थिक समस्याओं में बहुउपयोगी-
वास्तु शास्त्र में इसे धन के पौधे के रूप में जाना जाता है, जहाँ इसे घर में स्थापित करने से अर्थ संबंधी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। वहीं इसकी स्थापना घर में करने से आय के विभिन्न स्त्रोत खुल जाते हैं, जिससे व्यक्ति की आर्थिक समस्याएँ दूर हो जाती है।
ऑफिस में हैं समस्या, ऐसे करेगा दूर-
ऑफिस में अगर आप तनाव महसूस कर रहें हों तो उसके लिये आप क्रासुला का पौधा ऑफिस में स्थापित कर सकते हैं। वहीं इसके स्थापित होने से आपकी पदौन्नति के चांस भी बढ़ जाते हैं, साथ ही इसे ऑफिस में दक्षिण-पश्चिम में रखें।
घर में आ रही परेशानियों को करता है दूर-
अगर आपके घर में हमेशा कोई न कोई बीमार बना रहता है तो इसे आपको अपने घर में स्थापित करना चाहिए, जिससे जल्द ही बीमारी ठीक हो जायेगी। इसके साथ ही घर में रह रहे बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है, तो ऐसे में आपको इसे स्थापित करना चाहिये, क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

