Aj Ka Rashifal 8 August 2022: वृष,मिथुन और कुभ को आज होगा धनलाभ, जानिए बाकी राशियों के जातकों का हाल

धर्मAj Ka Rashifal 8 August 2022: वृष,मिथुन और कुभ को आज होगा...

Date:

मेष 

आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। मन में अच्छे अच्छे विचार आएंगे। जिसके कारण अपना ज्यादा से ज्यादा समय दूसरों की सेवा करने में व्यतीत करेंगे। मित्रों के साथ कोई पार्टी भी कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग  साथी का सहयोग मिलेगा और उसके साथ घूमने-फिरने के योग भी बन रहे हैं। कुछ शत्रु ईर्ष्या करेंगे। लेकिन वह स्वयं ही लड़कर नष्ट हो जाएंगे। विदेशों से व्यवसाय करना बेहतर रहेगा।

वृष 

आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए ठीक रहेगा। लेकिन लोगों की कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना बेहतर रहेगा। किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है। कोई रुका हुआ कार्य परेशानी का कारण बनेगा। जिसे तुरंत पूरा करने की कोशिश करनी होगी। माता पिता से आशीर्वाद लेकर घर से बाहर जाएं तो काफी सारी समस्याएं हल होंगी। भाई बहनों से चल रहा विरोध समाप्त करना होगा। नहीं तो वह रिश्तों में दरार पैदा करा सकता है।

मिथुन 

आज के दिन पूरे उत्साह व जोश से भरे रहेंगे। किसी भी कार्य में बिना सोचे समझें निवेश करेंगे। लेकिन यह नुकसानदायक रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग एक पार्टी को छोड़कर दूसरी में जाना चाहते हैं तो उनको कुछ समय के लिए रूकना होगा। कोई मांगी हुई मन्नत पूरी हो सकती है। जिसके बाद धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। माताजी यदि किसी कार्य को करने के लिए मना करें तो उसे नहीं करना है। कभी-कभी बड़ों की बात मानना बेहतर होता है।

कर्क 

आज दिन की शुरुआत बिजनेस करने वाले लोगों के लिए अच्छी रहेगी। लेकिन दोपहर बाद लाभ नहीं मिल पाएगा। मांस मदिरा की लत लगी हुई है तो वह आज उसे छोड़ने की सोचेंगे। परिवार में छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करके तनाव को थोड़ा कम कर पाएंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से झड़प हो सकती है। जिसके बाद जीवनसाथी नाराज रहेंगी। कई काम एक साथ हाथ में आने से व्याग्रता बढ़ेगी। लेकिन फिर भी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा।

सिंह 

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों की जिंदगी में उतार-चढ़ाव वाला होगा। समझदारी का परिचय देते हुए इस स्थिति से आसानी से बाहर निकल पाएंगे। यदि कार्यक्षेत्र में कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं तो लाभदायक रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलेगा। जिसके कारण उन्हें घर से दूर जाना पड़ेगा। संतान की संगति का विशेष ध्यान रखना होगा। नहीं तो वह किसी गलत कामों की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

कन्या 

आज बोलने की कला बहुत कुछ काम दिलवा सकती है। भाग्य का साथ मिलने से किसी नए बिजनेस को खड़ा कर सकते हैं। मन में कुछ नए.नए विचार आएंगे। जिन्हें व्यवसाय में लगाकर लाभ कमाने में कामयाब हो सकते हैं। किसी अपने परिजन के घर दावत पर जाने का मौका मिलेगा। हर तरफ से शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे। व्यापार संबंधित किसी यात्रा पर जाएंगे तो वह लाभ अवश्य दिलाएगी। पिताजी किसी काम से ना खुश हो सकते हैं।

तुला 

आज का दिन खर्चो से भरा रहेगा। अपने खर्चों को लेकर परेशान तो रहेंगे। व्यापार में मनमुताबिक लाभ न मिलने के कारण उन्हें आसानी से कर पाएंगे। पारिवारिक कलह आज समाप्त होगी। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर कुछ शत्रु हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे। जिनसे उन्हें बचना होगा। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो माता पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं।

वृश्चिक 

परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। धन का संचय करने में सफल रहेंगे। मीठी वाणी का प्रयोग करके लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी प्रशंसा करते नजर आएंगे। जीवनसाथी से संतान के भविष्य से संबंधित कुछ योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं। कोई गुप्त धन प्राप्त हो सकता है। पिताजी से यदि किसी बात पर कोई झड़प हो तो उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा।

धनु 

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए परेशानी भरा रहेगा। लेकिन भाईयों की मदद से समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम नहीं है। सभी काम समय से पूरे होंगे। लेकिन कुछ कड़वे वचन किसी मित्र से दरार पैदा करा सकते हैं। इसलिए सावधान रहना होगा। किसी दूसरे को सलाह देने से बचना होगा। माताजी को अचानक कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

मकर 

आज का दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है। यदि किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े तो उसमें धैर्य बनाए रखना बेहतर होगा। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन कार्य को पूरी मेहनत से करके देंगे। व्यापार कर रहे लोग बड़े नुकसान में आ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। किसी मनचाही इच्छा की पूर्ति होने के कारण धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ेगा। मित्रों से किसी प्रकार की कोई मदद मांग सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। 

कुंभ 

आज का दिन पूरे उत्साह से भरपूर रहने वाला है। कुछ अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। लोगों को किसी के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश करने से बचना होगा। किसी अपने के करियर की चिंता होगा। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर मेहनत करके सफलता हासिल होगी। आज किसी पुरानी देनदारी को लेकर परेशान रहेंगे। समाज सेवा में कार्यरत हैं तो किसी की बातों में आने से बचना होगा।

मीन 

आज का दिन नौकरी करने वाले लोगों के लिए बढ़िया रहेगा। मन मुताबिक कारण मिलने के कारण और प्रसन्न रहेंगे। मीठी बातें करके आस पास के लोगों से काम आसानी से निकलवा पाएंगे। जो लोग नौकरी के साथ किसी ऑनलाइन कार्य को करना चाहते हैं तो वह उसमें सफल होंगे। लेकिन संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिलेगी। परिवार के सदस्यों में कोई वाद विवाद हो तो उसमें दोनों पक्षों की बात सुनकर किसी को कुछ बोलना बेहतर रहेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...