प्रयागराज में 645 नए संक्रमित मिले, आठ की मौत

उत्तर प्रदेशप्रयागराज में 645 नए संक्रमित मिले, आठ की मौत

Date:


प्रयागराज में 645 नए संक्रमित मिले, आठ की मौत

गांवों में मिल रहे 50 प्रतिशत कोरोना मरीज

प्रयागराज। गुरुवार को संगम नगरी में कोराना ने एक बार फिर संक्रमण के बढ़ने के संकेत दिये और जनपद में 645 नये कोरोना मरीज मिले। वहीं गुरुवार को आठ लोगों ने संक्रमण से जान गंवा दी। ग्रामीण इलाकों में कोरोना का प्रसार तेज हो रहा है और आधे से ज्यादा नये कोरोना मरीज गांवों से सामने आ रहे हैं।

गुरुवार को स्वास्थ विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जनपद में 645 नये कोरोना मरीज मिले। आठ लोगों ने संक्रमण से जान गंवा दी। 1046 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। कोरोना जांच की रफ्तार भी बढ़ायी गयी है और गुरुवार को 12255 लोगों की कोविड जांच की गयी जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना के मामले बढ़े
गांव में भी कोरोना संक्रमण के नए केस बढ़ने से स्वास्थ विभाग की चिंता बढ़ गयी है। दरअसल प्रयागराज के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग मुंबई, दिल्ली, गुजरात, पंजाब में जाकर काम करते हैं। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद वह अपने गांवों को वापस लौट आये। वहीं हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में भी गांवों में भीड़ रही। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में कोरोना का प्रसार तेज होता जा रहा है। हालात यह हैं कि फिलहाल आधे से ज्यादा कोरोना मरीजों का संबंध गांवों से है।

गांव में कोरोना फैलने से रोकने के लिये सभी कस्बों के लिये मोबाइल टीम तैयार की जा रही है। कोविड-19 के नोडल डाॅक्टर ऋषि सहाय के अनुसार प्रत्येक संक्रमित के संपर्क में आये 20 लोगों की जांच कराई जाएगी। काॅन्टेक्ट टेस्टिंग के तहत संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले 15 से 20 लोगों के बारे में जानकारी जुटा कर उनकी कोरोना जांच कराई जाती है। इससे कोरोना को फैलने से रोकने में मदद मिलती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...