आज दिनांक दो सितंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक दो होता है। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करते हैं। चंद्र ग्रह को मन का कारक माना जाता है। ऐसे लोग अत्यधिक भावुक किस्म के होते हैं। ये स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से परेशान हो जाना इन लोगों की कमजोरी है।
ऐसे लोग मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना जाता है। अतः दो सितंबर को जन्में व्यक्ति अत्यंत कोमल स्वभाव के भी होते हैं। इनमें अभिमान तो जरा नहीं होता है। चंद्र के समान इनके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। ऐसे लोग अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो जीवन में सफल होते हैं।
शुभ दिनांक: 2, 11, 20, 29
शुभ अंक: 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष: 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव: शिव और बटुक भैरव
शुभ रंग: हल्का नीला,सफेद, सिल्वर ग्रे
जनिए कैसा रहेगा पूरा वर्ष:-
किसी नए कार्य की योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति बहुत अच्छी नहीं तो ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभलकर चलने का समय होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से सुलझाएं तो बेहतर होगा। दखलअंदाजी भी ठीक नहीं रहेगी। साल काफी समझदारी से चलने वाला रहेगा।

