मेष
आज के दिन व्यापार कर रहे लोग उम्मीद से बढ़कर धन कमाकर आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। कार्यक्षेत्र की किसी समस्या को अपने सीनियर से बातचीत करके सुलझाने में कामयाब रहेंगे। वाणी की मधुरता आपको मान सम्मान दिलाएगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह अपने साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं,जिससे दोनों के बीच चल रही अनबन समाप्त होगी।
वृष
आज के दिन चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आज अपने मित्र द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में आज किसी सरप्राइस पार्टी का आयोजन होगा। मान सम्मान में वृद्धि होने से प्रसन्न रहेंगे और आज कुछ अन्य स्त्रोतों से भी लाभ की प्राप्ति होती दिख रही है और आज शारीरिक कष्ट को नजरअंदाज नहीं करना है,नहीं तो वह बाद में किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है।
मिथुन
आज का दिन कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बड़ा अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज कोई शत्रु कोई गलत सूचना दे सकता है,जिसके कारण कोई गलत निर्णय को ले लेंगे। आज मानसिक रूप से खुश रहने के कारण निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी और आज किसी मांगलिक उत्सव में जाने का मौका मिलेगा।
कर्क
आज भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके काम बनेंगे और प्रसन्नता बनी रहेगी। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है,नहीं तो वाहन की खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आज द्वारा किए गए अच्छे कार्य से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपने पहले यदि किसी को धन उधार दिया था,तो आज उसके वापस आने की संभावना अधिक है। कोई मित्र आज आपके किसी बिगड़ते हुए काम को बनाने में मदद करेगा।
सिंह
आज के दिन अध्ययन और अध्यात्म के कार्य में लगाएंगे। आर्थिक योजनाओं में अच्छा खासा निवेश करेंगे। जिससे भविष्य की चिंता को समाप्त कर सकते हैं,जो लोग नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं,तो उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। परिवार में आज सुझावों का स्वागत होगा और परिवार के सभी सदस्य बात मानकर उन पर चलते हुए नजर आएंगे,जिन्हें देखकर आपको प्रसन्नता होगी।
कन्या
आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है,जो लोग व्यवसाय करते हैं,वह आज बिखरे पडे़ व्यवस्था को ठीक करने में दिन का काफी समय लगाएंगे। घरेलू जीवन में समस्याएं घेरे हुए थी,तो उनसे आज काफी हद तक निजात मिलती दिख रही है। आज किसी नए प्रोफेशन से जुड़ने का मौका मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज अच्छा नाम कमा सकते हैं। अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं
तुला
आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आज पुरानी रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू होने से व्यापार में उन्नति होगी और आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे,जिसके लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज भावनाओं में बहकर धन दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज अपने विरोधियों के कारण असुविधा रहेगी, लेकिन फिर भी घबराएंगे नहीं।
वृश्चिक
आज का दिन शुभ रहने वाला है। चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने के कारण प्रसन्नता बनी रहेगी और एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं,लेकिन आज संतान के करियर में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ धन व्यय करना पड़ेगा। मित्रों से आज कोई मदद मांग सकते हैं, जो आसानी से मिल जाएगी। आपको आज वाद-विवाद की स्थिति में अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहतर रहेगा।
धनु
आज के दिन उत्साह से भरे रहेंगे। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन के होने से उत्साहित रहेंगे और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। सेहत में यदि कुछ गिरावट चल रही थी,तो उसमें सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में भी सभी कार्यों को समय से पूरा करके अधिकारियों के मुंह से प्रशंसा सुनने को मिल सकती हैं। व्यापार कर रहे लोग आज फैसलों को लेकर लोगों को हैरान करेंगे। माता पिता से यदि कोई मदद मांगेंगे,तो वह भी आसानी से मिल जाएगी।
मकर
आज का दिन कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छा लाभ लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में काम अधिक होने के कारण दबाव बना रहेगा और परेशान रहेंगे। आप आज ईमानदारी से कार्य करके अधिकारियों को अपनी और करने में कामयाब रहेंगे,जो लोग शेयर बाजार अथवा म्यूचुअल फंड में धन का निवेश करते हैं,उन्हें लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार में लोगों का साथ मिलने से काफी सारी समस्याएं हल होगी। मित्रों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं,जिससे घूमने फिरने में आपको कुछ शांति मिलेगी।
कुंभ
आज का दिन धन के लेन-देन में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आज अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे जो परेशानी बन सकते हैं,लेकिन काम लेना होगा व सोचना होगा कि किन खर्चों को करूं और किसे रोक दे,तभी भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए कोई फैसला बहुत ही सोच विचार कर लें। आज यदि किसी की यात्रा पर जाएंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
मीन
आज का दिन कुछ तनावग्रस्त रहने वाला है,इसलिए अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा। तनाव के कारण सिरदर्द आदि समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आज नौकरी में कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ असुविधा होगी और ऐसा काम सौंपा जाएगा,जिसमें अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। आमदनी के तो कुछ नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे,लेकिन क्रोध के कारण कुछ बनते हुए कामों को बिगाड़ सकते हैं,इसलिए क्रोध करने से बचना होगा। जीवनसाथी से आज किसी प्रकार का कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है।
Rashifal 20 September 2022: इन तीन राशियों का मिला जुला रहेगा आज का दिन, जानिए बाकियों का कैसा है हाल
Date:

