दिनांक 20 सितंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक दो होता है। ऐसे लोग अत्यधिक भावुक किस्म के होते हैं। ये स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दुःख-दर्द से ये लोग परेशान हो जाते हैं। यहीं इन लोगों की कमजोरी भी मानी जाती है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह से इनका मूलांक भी दो ही होता है। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह को मन का कारक बताया गया है। चंद्र के समान इनका स्वभाव में उतार-चढ़ाव वाला माना जाता है। ऐसे लोग अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो ये लोग जीवन में बहुत सफल हो सकते हैं। ये लोग मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कुछ कमजोर होते हैं। चंद्र ग्रह को स्त्री ग्रह का कारक माना गया है। अतः ये अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो बिल्कुल नहीं होता।
शुभ दिनांक: 2, 11, 20, 29
शुभ अंक: 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष: 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव: भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग: हल्का नीला, सफेद, सिल्वर ग्रे
ऐसा रहेगा यह वर्ष
लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। किसी भी नए काम को करने या योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लेनी जरूरी होगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ संभल कर चलना होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं तो बेहतर होगा। दखलअंदाजी किसी भी मामले में ठीक नहीं रहेगी।

