तथाकथित गंगा पुत्र को ढूंढ रही है यूपी की जनता: अशोक सिंह

उत्तर प्रदेशतथाकथित गंगा पुत्र को ढूंढ रही है यूपी की जनता: अशोक सिंह

Date:


तथाकथित गंगा पुत्र को ढूंढ रही है यूपी की जनता: अशोक सिंह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक सिंह ने राज्य की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में पूरी तरह असफल होकर वह बर्बरता पर उतर चुकी है। यही कारण है कि विफलताओं के स्मारक पर खड़ी होकर सत्ता के अहंकार में डूबी सरकार जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहे लोगों की मदद करने वाली कांग्रेस सहित अन्य मददगारों को डराने, धमकाने के लिये उन पर फर्जी मुकदमें लिखाकर जेल भेजने पर उतर आयी है। लोगों की जीवन रक्षा में लगे कांग्रेसजनों की मदद लोगों तक न पहुचे, इसके लिए संवेदनाशून्य क्रूर शासक मददगारों व सवाल पूछने वालों सहित इनकी विफलताओ को सामने लाने वालों पर मुकदमा लिखाकर जनता की मदद करने वालों को मदद करने से रोकना चाहती है।

अशोक सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने पिछले कोरोना काल में मदद करने से रोकने के लिये प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू सहित लगभग 5 हजार कांग्रेसजनों पर गम्भीर धाराओं में फर्जी मुकदमा दर्ज कर मदद रोकने की कोशिश की थी और अब युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी0वी0 को केंद्र की दिल्ली पुलिस उत्पीड़न कर मदद करने से रोकना चाहती है। लेकिन डबल इंजन सरकार अच्छी तरह समझ ले कि लोगों की जीवन रक्षा के लिये वह न कभी झुकेगी, न रुकेगी, बल्कि सेवा कार्य करती रहेगीख् चाहे जितने मुकदमे सरकार दर्ज कर दे। उन्होने कहा कि हम झुकने वाले नहीं हंै।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना महामारी की विकरालता के संकटकाल में जब लोगों को इलाज नहीं मिल रहा। मृत्यु के बाद सम्मानजनक अंतिम संस्कार नहीं हो पा रहा है वहीं मुख्यमंत्री के कथित दौरों में फूलों, गुब्बारों से द्वार सजाए जा रहे हैं, रंगोली और रेड कारपेट स्वागत हो रहा है, दूसरी तरफ सरकार को गंगा, यमुना, केन, घाँघरा, सरयू, शारदा सहित अनेक नदियों में बहते शव व नदियों के कछार में दफन शवों को नोचते गिद्ध, चील, कौव्व, इनकी आंखों को दिखायी नहीं दे रहे हैं। सच दिखाने वालांे पर मुकदमा दर्ज करना, घटनाओं को छिपाना, योगी सरकार का दम्भी क्रूरतापूर्ण व्यवहार है।

अशोक सिंह ने कहा कि आज इस कोरोना महामारी के भीषण संकटकाल में प्रदेश की जनता अपने उस तथाकथित गंगा पुत्र को ढूंढ रही है जिन्होने चुनाव के दौरान हेडलाइन बनने और जनता से छल करने की नियत से खुद को गंगा पुत्र बताया था। अब प्रदेश की जनता इस विपदाकाल में उन्हें ढूंढ रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पटना फायरिंग केस: खान सर की तलाश में पुलिस, कोचिंग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

पटना में हुए फायरिंग और तोड़फोड़ मामले में पुलिस...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...