मेरठ मंडल में लगाये जायेंगे 35 ऑक्सीजन प्लांटः सीएम

उत्तर प्रदेशमेरठ मंडल में लगाये जायेंगे 35 ऑक्सीजन प्लांटः सीएम

Date:


मेरठ मंडल में लगाये जायेंगे 35 ऑक्सीजन प्लांटः सीएम

  • सीएम योगी पहुंचे मेरठ, स्वास्थ सेवाओं का किया निरीक्षण
  • कहा, कोरोना के लक्षण दिखते ही उपचार करायें शुरू
  • मेरठ में तैयार किये जा रहे हैं 10 ऑक्सीजन प्लांट

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने आज मेरठ पहुंच कर कोविड-19 को लेकर स्वास्थ सेवाओं का निरीक्षण किया। सीएम योगी ने कहा की मेरठ मंडल में 35 नये ऑक्सीजन प्लांट लगाये जायेंगे। सीएम योगी ने पुलिस लाइन में 50 बेड के अस्पताल का उद्घाटन भी किया। कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद सीएम योगी ने गांव बिजौली पहुंच कर ग्रामीणों से दी जा रही स्वास्थ सेवाओं के बारे में जानकारी ली। मेरठ आने से पूर्व सीएम ने नोएडा का भी दौरा किया।

रविवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड पर सीएम योगी आदित्यनाथ का हैलीकाॅप्टर उतरा। सीएम ने पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के लिए बने 50 बेड का ऑक्सीजन युक्त कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया। इसके बाद सर्किट हाउस पहुंच कर अधिकारियों से वार्ता करने के बाद सीएम योगी ने कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। कमिश्नरी सभागार में सीएम ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की।

मजबूती से लड़ी जा रही है कोरोना से लड़़ाई

मेरठ दौरे पर आये सीएम योगी ने कहा कि मेरठ मंडल में 35 और मेरठ में 10 नये ऑक्सीजन प्लांट लगाये जा रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जायेंगी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण और एक्टिव केसों की संख्या घट रही है। सीएम ने कहा कि कोरोना योद्धाओं के साहस और लोगों के सहयोग से प्र्रदेश में संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सका है। पिछले 15 दिनों के अंदर 1.45 लाख एक्टिव केस कम हुए हैं।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में डेढ़ करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाया गया है। कल से 23 जनपदों में वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है। प्रदेश के 15 करोड़ अंत्योदय कार्ड धारकों को मुफ्त राशन देने और रिक्शा चालक, ई रिक्शा चालक व श्रमिको को भरण-पोषण देने की व्यवस्था बनाई गई है। ब्लैक फंगस से निपटने के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बनाया है। सीएम ने लोगों में कोरोना को लेकर जागरूकता फैलाने की अपील की।

मेरठ आने से पहले नोएडा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सेक्टर छह स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र मीडिया वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा लिया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गौतमबुद्धनगर जिला दिल्ली से सटा हुआ है और यहां पर हर क्षेत्र के लोग रहते हैं, इसलिये यहां पर सभी को इलाज मिलेगा। सीएम ने कहा कि ग्रामीण वैक्सीनेशन के लिये रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाते हैं। अब ग्रामीणा काॅमन सर्विस सेंटरों में रजिस्ट्रेशन करवा कर वैक्सीन लगवा सकते हैं। प्रदेश सरकार गांव में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना संक्रमितों को शुरू के दो-तीन दिन की लापरवाही भारी पड़ जाती है इसलिए लक्षण दिखाई देने के बाद तत्काल इलाज शुरू कराएं। लोग सिटी स्कैन और एक्स-रे जरूर कराएं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पटना फायरिंग केस: खान सर की तलाश में पुलिस, कोचिंग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

पटना में हुए फायरिंग और तोड़फोड़ मामले में पुलिस...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...