भाजपा विधायक का दर्दः ज्यादा बोलेंगे तो लग जायेगा देशद्रोह

उत्तर प्रदेशभाजपा विधायक का दर्दः ज्यादा बोलेंगे तो लग जायेगा देशद्रोह

Date:


भाजपा विधायक का दर्दः ज्यादा बोलेंगे तो लग जायेगा देशद्रोह

भाजपा विधायक राकेश राठौर ने कहा- हमारी हैसियत ही क्या
बोले, हम तो यही कहेंगे कि सब-कुछ बहुत अच्छा चल रहा है

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी का आने वाले साल में चुनाव का सामना करना है। मगर उनकी ही पार्टी के विधायक अपनी ही सरकार पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। प्रदेश के भाजपा विधायक का एक वायरल वीडियो में यह कहना कि अब वह समय नहीं है कि लब आजाद रह सकें, हम ज्यादा बोलेंगे तो देशद्रोह, राजद्रोह हम पर भी तो लग सकता है भाजपा में अंदरूनी विरोध को जाहिर कर रहा है। वहीं भाजपा विधायको की बेबसी भी जनता के सामने आ गयी है।

कोरोना काल में जहां आम आदमी उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहा है वहीं खुद भाजपा के विधायक-मंत्री भी खुलेआम अपनी बेबसी जाहिर कर चुके हैं। कहीं विधायक अस्पताल की जमीन पर पड़ी अपनी पत्नी को भर्ती कराने की गुहार प्रशासन से लगा रहे हैं। तो कहीं विधायक-मंत्री से लेेकर सांसद तक की शिकायत है कि प्रशासनिक अधिकारी उनके फोन तक नहीं उठाते हैं। उनकी ही सरकार में उनकी ही सुनवाई नहीं हो रही तो आम जनता की कौन सुनेेगा।

अब सीतापुर के सदर सीट से भाजपा विधायक राकेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हे जिसमें वह अपनी ही सरकार पर तंज कसते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में राकेश राठौर कह रहे हैं कि, आखिर विधायको की हैसियत ही क्या है, हम ज्यादा बोलेंगे तो देशद्राह, राजद्रोह हम पर भी तो लग सकता है। अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए भाजपा विधायक कह रहे हैं ‘सरकार और प्रशासन एक ही पहलू हैं, फिर चाहें प्रशासन की मानें और चाहें सरकार की, बात तो एक ही है।’

वायरल वीडियो में भाजपा विधायक का दर्द यहीं नहीं थमा और वह बोले, हम तो यही कहेंगे कि सब-कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। इससे बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता। जो सरकार कह रही है, वही ठीक मानो। जब किसी ने सरकार के सामने सवाल करने की बात कही तो विधायक बोले, क्या आपको लगता है कि विधायक अपनी बात कह सकते हैं। अब वह समय नहीं है कि लब आजाद रह सकें।

भाजपा विधायक राकेश राठौर इससे पहले भी कई बार अपनी ही सरकार पर सवाल उठा चुके हैं। मगर हाल ही में कई भाजपा विधायक, मंत्रियों और सांसदों तक के वायरल वीडियो और सार्वजनिक हुए पत्रों में उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाये गये हैं। सभी की शिकायत यही है कि उनकी ही सरकार में उनकी बात नहीं सुनी जाती तो आम जनता की परेशानियों को वह कैसे दूर कर पायेंगे। कई मौको पर भाजपा की अंदरूनी कलह भी सामने आ चुकी है। इससे जाहिर हो रहा है कि उत्तर प्रदेश में काबिज योगी सरकार को चुनावी वर्ष में विपक्षी पार्टियों के साथ पार्टी के ही विधायकों-मंत्रियों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ेगा। प्रदेश में पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रही भाजपा के लिये यह अंदरूनी विरोध विधानसभा चुनाव में भारी पड़़ सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...