- कहा, अब ममता बनर्जी करना चाहती हैं विपक्ष को लीड
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के कोलकाता संगठन उपाध्यक्ष दिलीप घोष का कहना है कि सोनिया गांधी का समय अब पूरा हो चुका है। अब ममता बनर्जी विपक्ष को लीड करना चाहती हैं। उन्होंने इस नाटक को काफी पुराना बताते हुए कहा कि विपक्षी हर पार्टी की तरह ममता भी विपक्ष की लीडर बनना चाहती हैं। पांच राज्यों में होने वाले चुनावों से पूर्व कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच दूरियां बढ़ गई हैं।
Read also: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला : भाजपा नेता दिलीप घोष हसीना पर नरम, ममता पर गरम
कांग्रेस के अनेक नेता तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं जिसके बाद दोनों संगठनों में तनातनी साफ जाहिर हो रही है। शीतकालीन सत्र को लेकर रणनीति बनाने के मकसद से बुलाई गई बैठक में कांग्रेस के बुलावे के बावजूद टीएमसी बैठक में शामिल नहीं हुई। एक और जहां कांग्रेस टीएमसी पर सवाल उठा रही है वहीं ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस लगातार कांग्रेस के नेताओं को अपने दल में शामिल करती जा रही है। जिसको लेकर कांग्रेंस के टीएमसी विरोधी स्वर तेज होते जा रहे हैं। वहीं ममता बनर्जी कांग्रेस से दूरी बनाकर खुद विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास कर रही हैं।
Read also: कृषि कानून वापसी पर राहुल गांधी बोले, चर्चा से डरती है सरकार
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस ने टीएमसी पर कृषि बिल वापसी को लेकर जीत का श्रेय लेने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने इस लड़ाई में टीएमसी के कहीं भी शामिल ना होने की बात कहते हुए तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में अंदरूनी सांठगांठ करने का आरोप लगाया था। वही केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ विपक्ष से एकजुट होने का ऐलान करने वाली ममता बनर्जी खुद राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस से दूरियां बनाए हुए हैं। ऐसे में आने वाले समय में विपक्ष का चेहरा कौन होगा यह देखने वाली बात होगी। लेकिन भाजपा के खिलाफ चुनौती खड़ी करने से पहले विपक्षी दलों में पड़ी फूट साफ जाहिर हो रही है।

