अयोध्या में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की नृशंस हत्या

उत्तर प्रदेशअयोध्या में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की...

Date:


अयोध्या में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की नृशंस हत्या

अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में पारिवारिक विवाद के चलते तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई। घटना इनायत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार देर रात हुई। खबरों के मुताबिक दंपती के भतीजे पवन का अपने 35 वर्षीय चाचा रमेश के साथ लंबे समय से संपत्ति का विवाद चल रहा था। भतीजा, मृतक दंपत्ति के साथ उसी घर में रहता था।

गला रेत कर आरोपी फरार
शनिवार की देर रात कथित आरोपी ने अपने चाचा रमेश, उसकी पत्नी ज्योति और दो नाबालिग बेटों और एक बेटी का गला रेत दिया और फरार हो गया। पवन को भागते देख ग्रामीणों ने मृतक के घर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

संपत्ति विवाद
मौके पर पहुंचे अयोध्या के एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार अपराध के पीछे संपत्ति विवाद का कारण लग रहा है। एसएसपी ने बताया, “थाना इनायतनगर के बरिया निसारु गांव में बीती रात एक व्यक्ति, उनकी पत्नी और 3 बच्चों के हत्या कि सूचना मिली। मृतक के परिजनों की तहरीर में इनके साथ एक ही घर में रहने वाले मृतक के बहनोई, बहन, भांजे और भांजे की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया गया।”

Read also: दिल्ली में बढ़ा 31 मई तक लॉकडाउन

3 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
उन्होंने कहा, “मामला दर्ज करके गिरफ्तारी का प्रयास किया गया। 3 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक का भांजा अभी फरार है। ननिहाल की संपत्ति के विवाद में इस हत्या को अंजाम दिया गया है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...