मेरठ। Gold – Sliver Price – मेरठ में पिछले दस दिन में सोने चांदी की कीमतों ने रफ्तार पकड़ी है। हालांकि अभी सोना चांदी की डिमांड काफी कम है। सहालगों के चलते ही लोग सोने और चांदी के जेवर खरीद रहे हैं। लेकिन जिनको जरूरत थी उन्होंने काफी पहले ही बुकिंग करा ली थी। इसलिए उन पर सोना चांदी की बढ़ी कीमतों का कोई असर नहीं पड़ने वाला है। पिछले दस दिन की बात अगर सोने की करें तो 1 फरवरी को 24 कैरेट सोने की कीमत 48,820 रुपये प्रति दस ग्राम थी। उसके बाद सोने के भाव इन दस दिनों में 7 बार बढ़े हैं। आज 11 फरवरी को भी सोने की कीमत में 310 रुपये का इजाफा हुआ। जिसके बार आज 24 कैरेट सोने की कीमत 50,120 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गईं। यानी इन 11 दिनों में ही 24 कैरेट सोना 48 हजार से 50 हजारी हो गया। वहीं बात अगर चांदी के दाम की करें तो इस समय चांदी भी बाजार में काफी महंगी हो गई है। मेरठ सराफा बाजार में आज चांदी की कीमत 600 रुपये और बढ़ी। जिसके बाद इसके दाम 64,770 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गए।
Read also: फोनपे दे रहा सोने और चांदी पर गारंटीड कैशबैक
अगर चांदी का भी पिछले 11 दिन का भाव देखे तो चांदी इन दिनों में 6 बार महंगी हुई। 1 फरवरी 2022 को चांदी की कीमत 62,420 रुपये प्रति किग्रा थी। उसके बाद से आज तक यह करीब 2,350 रुपये तक महंगी हो गई है। आज चांदी की कीमत बाजार बंद के समय 64,770 रुपये प्रति किग्रा रहीं। सोने चांदी की बढ़ती कीमतों का असर सराफा बाजार पर पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी सोना और चांदी की कीमतों में दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जिसका असर भारत में भी पड़ रहा हे। यहीं कारण है कि यहां पर भी दामों में बढ़ोत्तरी लगातार बनी हुई है।

