- कांग्रेस नेता ने महात्मा गांधी को हिंदू और गोडसे-मोदी को हिंदुत्ववादी बताया
जयपुर। हिंदुत्व को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद द्वारा अपनी किताब में टिप्पणी किए जाने के बाद से उठे विवाद में राहुल गांधी अनेक मौकों पर सलमान खुर्शीद के बयान को समर्थन देते नजर आए हैं। जयपुर में हिंदुत्व को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि वह हिंदू हैं मगर हिंदुत्ववादी नहीं। अपने बयान में राहुल गांधी ने गोडसे और मोदी को हिंदुत्ववादी और महात्मा गांधी को हिंदू बताया।
Read also: सलमान खुर्शीद की किताब पर मध्यप्रदेश में लगेेगा बैन
रविवार को जयपुर में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू और दूसरा हिंदुत्ववादी यह दो अलग-अलग शब्द है और इनका मतलब भी बिल्कुल अलग है। राहुल गांधी ने कहा मैं हिंदू हूं लेकिन मैं हिंदुत्ववादी नहीं हूं। उन्होंने महात्मा गांधी को हिंदू और नाथूराम गोडसे और पीएम मोदी को हिंदुत्ववादी बताया। राहुल गांधी का कहना है कि हिंदू और हिंदुत्ववादी में फर्क होता है। हिंदू पूरी जिंदगी सत्य की तलाश में गुजार देता है लेकिन हिंदुत्ववादी अपना जीवन सत्ता को ढूंढने और पाने में निकाल देता है। राहुल गांधी ने रैली में मौजूद लोगों से कहा कि आप सब हिंदू हो हिंदुत्ववादी नहीं।
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी हर सुबह कहते हैं कि आज अडानी को क्या देना है? किसान आंदोलन में 700 किसान शहीद हुए लेकिन हमें संसद में मौन नहीं रखने दिया गया। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी हिंदुत्ववादी हैं इसलिए उन्होंने पीछे से छुरा घोंपा है। हिंदुत्ववादी मुझे डराते-धमकाते है लेकिन मैं डरता नहीं हूं। सत्ता मिले या ना मिले मैं हमेशा सच्चाई का सामना देता रहूंगा।
Read also: राहुल गांधी ने मृतक किसानों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की
नहीं आए सीएम चन्नी राहुल बताते रहे मौजूद
अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी यह भी भूल गए की इस रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पहुंच नहीं पाए। वह बार-बार मंच पर मुख्यमंत्री चन्नी की मौजूदगी की बात कहते रहे। बाद में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को इशारा कर बताया कि मुख्यमंत्री चन्नी रैली में नहीं आए हैं।

