ब्राह्मण परिवार से हूं, मुझे बीजेपी से कास्ट सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहींः ममता बनर्जी

फीचर्डब्राह्मण परिवार से हूं, मुझे बीजेपी से कास्ट सर्टिफिकेट लेने की जरूरत...

Date:


ब्राह्मण परिवार से हूं, मुझे बीजेपी से कास्ट सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहींः ममता बनर्जी

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, मैं सिर्फ एक इंसान हूं

पणजी। मुझे कौन सा बीजेपी से कास्ट सर्टिफिकेट लेना है। मैं तो इंसान हूं। गोवा दौरे पर पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं ब्राह्मण परिवार से हूं इसलिए मुझे बीजेपी से करेक्टर सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आते हैं तो गंगा में डूब जाते हैं, उत्तराखंड के मंदिर के अंदर जाकर बैठ जाते हैं। कोविड में जब लोग मरते हैं तो मां गंगा में बहा देते हैं। अंतिम संस्कार भी नहीं करने देते, मां गंगा को अपवित्र किया है।

Read also: ममता बनर्जी हिंदू विरोधी नहीं हो सकतीं, वह ब्राह्मण हैं

गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूरी ताकत झोंक रखी है। गोवा दौरे पर आयीं ममता बनर्जी का निशाना सत्तारूढ पार्टी भाजपा है। ममता बनर्जी ने आज अपने भाषण में कहा कि मेरा नाम और टाइटल परंपरा से आया है। अपने धर्म को लेकर सवाल उठाने वाली भाजपा को करारा जवाब देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मैं तो सिर्फ एक इंसान हूं।

Read also: ममता बनर्जी के बयान पर कांग्रेस ने साधा निशाना, आत्ममंथन करने की दी सलाह

ममता बनर्जी ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि ‘श्रीकृष्ण ने कौरवों से कहा था कि आपको खत्म होना है। हम लोग भी चाहते हैं कि गोवा में भाजपा खत्म हो जाये। अगर बीजेपी को खत्म होना है तो सबको इकट्ठा होना ही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related