अंडे का सेवन करते है, तो रखें इन बातों का ध्यान

रसोई Bytesअंडे का सेवन करते है, तो रखें इन बातों का ध्यान

Date:


अंडे का सेवन करते है, तो रखें इन बातों का ध्यान

क्या आप जानते हैं कि अंडों का सेवन करते समय हमें कई बातों का ध्यान रखना चाहिए? क्योंकि अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो ये फायदे की जगह पर हमें नुकसान भी दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

हममें से कई लोगों को अंडे उबालकर खाना काफी अच्छा लगता है.  लेकिन अगर अंडे को ज्यादा देर तक उबाला जाए तो ये नुकसान दे सकते हैं। जब अंडे को एक निश्चित तापमान से ज्यादा पकाया जाता है तो इसके कई पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। 

अंडे का सेवन करते है, तो रखें इन बातों का ध्यान
Image by monicore from Pixabay 

 जो लोग अपनी बॉडी बनाने के लिए जिम जाते हैं, उनमें से कई लोग कच्चे अंडे को खा जाते हैं। लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। दरअसल, कच्चे अंडे में प्रोटीन अलग-अलग हिस्सों में होता है और अपनी बनावट की वजह से ये सभी आपस में मिल ही नहीं पाते हैं।

अंडे की वजह से दिल की बमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अंडे की जर्दी में काफी मात्रा में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। 

अंडे को जब भी खाएं, तो पूरा पकाकर ही खाना चाहिए। अगर अंडे को पूरी तरह पकाकर खाया जाए, तो ऐसा करना बेहद सुरक्षित माना जाता है। जब अंडा पूरी तरह पक जाता है तो ये आसानी से पच भी जाता है। 

कई शोध बताते हैं कि जहां एक तरफ कच्चे अंडे में 51 प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ पके हुए अंडे में ये 91 प्रतिशत तक पाया जाता है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related