त्वचा की कई सारी समस्याओं से निजात पाना है तो संतरा छिलका बहुत काम आएगा। तो चलिए जानें किस तरह से छिलके की मदद से त्वचा की चमक बढाई जा सकती है।
सबसे पहले तो संतरे को छिलके को सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए धूप में सुखाकर बारीक पाउडर बनाकर रख लें। लेकिन अगर आप ताजे छिलके को इस्तेमाल में लाना चाहती हैं तो ये कोहनी और घुटने के कालेपन को दूर करने के काम में आ सकता है।

वहीं आप चाहे तो ताजे छिलके का पेस्ट बनाकर उसमे शहद मिक्स कर त्वचा पर लगा सकती हैं। इससे त्वचा की डेड स्किन सेल्स हट जाएगी और त्वचा ग्लो करने लगेगी। लेकिन अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो इस पेस्ट को चंदन के पाउडर में मिलाकर लगाएं। ये एक्ने और मुंहासे को रोकने में मदद करेगा।
संतरे के छिलके में भी भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। साथ ही एंटीबैक्टीरियल गुण और एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं। वहीं त्वचा को झुर्रियों से बचाने और उनमे कसावट लाने का काम कोलेजन करता है।
संतरे का छिलका त्वचा पर हर तरीके से फायदा पहुंचाता है। इसे सुखाकर पाउडर बनाकर स्क्रब की तरह उपयोग में लाएं या फिर पेस्ट के रूप में। संतरे के छिलके के उपयोग से ना केवल त्वचा चमकदार तो होती ही है साथ ही स्किन टाइट भी हो जाती है।

