प्रेरणाः कमरे में की केसर की खेती, कमाए लाखों

रसोई Bytesप्रेरणाः कमरे में की केसर की खेती, कमाए लाखों

Date:


प्रेरणाः कमरे में की केसर की खेती, कमाए लाखों

हरियाणा के दो युवा किसानों ने इंटरनेट से ली केसर की खेती करने की जानकारी
पीएम मोदी का सपना किसानों की आय को दोगुना करना ऐसे हो सकता है पूरा

न्यूज डेस्क। हरियाणा के हिसार के दो युवा किसानोें ने अपने घर की छत पर बने छोटे से कमरे में केसर की खेती करने का कारनामा कर दिखाया है। इन युवा किसानों ने न केवल किसानों को अपनी आय दोगुनी करने की राह दिखाई है बल्कि लगभग 9 लाख रुपये की कमाई भी की है। युवा किसान और सगे भाई नवीन व प्रवीन सिंधु ने एयरफोनिक विधि से खेती करने का तरीका इंटरनेट से सीखा था। इनका मानना है कि यदि मेहनत, लगन और निष्ठा से कोई भी कार्य किया जाये तो बड़े से बड़ा काम भी आसानी से किया जाता है।

कोरोना संक्रमण के दौर में जब पूरा देश लाॅकडाउन से गुुजर रहा था तब हरियाणा राज्य के जिला हिसार में रहने वाले युवा किसान और सगे भाई नवीन व प्रवीन सिंधु कुछ ऐसा करने का प्रयास कर रहेे थे जो लगभग असंभव माना जाता था। केसर की खेती भारत में जम्मू-कश्मीर मेें होती है और संपूर्ण भारत सहित अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर भी केसर की सप्लाई जम्मू से होती है। लेकिन युवा किसानों ने केसर की खेती हरियाणा में करने की ठानी। केसर की खेती करने की विधि जानने के लिये उन्होंने इंटरनेट का सहारा लिया तो उन्हें एयरफोनिक विधि के बारे में पता चला जिसके जरिये स्पेन, चाईना और ईरान में केसर की खेती की जाती है। दोनों भाई खुद जम्मू-कश्मीर गये और वहां से बीज लाकर केसर की खेती शुरू कर दी। लाॅकडाउन के दौरान उन्होेंने हिसार के आजाद नगर में मात्र 15 गुणा 15 साईज के छत पर बने कमरे में अगस्त से नवंबर तक लगभग डेढ़ किलो केसर की फसल उगाने में सफलता पाई। नवीन व प्रवीन ने बताया कि केसर की खेती से उन्हें लगभग नौ लाख रुपये का फायदा हुआ है।

केसर की खेती करने के लिये किसानों को प्रेरित करते हुए नवीन और प्रवीन सिंधु ने कहा कि इस प्रोजक्ट को शुरू करने के लिये 10 लाख रुपये की लागत आती है। कई तरह की मशीनरी लगा कर किसान अपने घर में केसर की खेती कर एक साल में 10 से 20 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। रेड गोल्ड फसल लगाने के बाद लगातार 5 साल तक केसर की फसल ली जा सकती है। इस काम में जहां लेबर की आवश्यकता नहीं होती वहीं केसर से फूल का प्रयोग साबुन, फेस मास्क, तेल आदि बनाने में किया जा सकता है। युवा किसानों का कहना है कि हरियाणा की सरकार को केसर की खेती करने पर सब्सिडी दी जानी चाहिये। केसर की खेती करने से हरियाणा के किसानों के जीवन में आर्थिक संपन्नता आयेगी। उन्होंने किसानों से केसर की खेती करने की अपील करते हुए इस कारोबार की शुरूआत करने वाले किसानों को सभी प्रकार से जानकारी और मदद देने की बात कही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related