विशेषज्ञ हमेशा मोटापे से परेशान लोगों को कैलोरी काउंट पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। इसके लिए कैलोरी गेन के समानुपात में कैलोरी बर्न भी करनी चाहिए। इसके अलावा, लिक्विड डाइट का भी सहारा ले सकते हैं।
विशेषज्ञों की मानें तो साबुत (अनाज) के बदले तरल रूप में कैलोरी कम होती है। यह वजन घटाने में मदद कर सकता है, लेकिन इसका असर कुछ समय के लिए होता है। इसके अतिरिक्त लिक्विड डाइट के सेवन से मेटाबॉलिज़्म भी धीमा हो सकता है। वहीं, साबुत अनाज के सेवन से वजन बढ़ सकता है।
नियमित अंतराल पर लिक्विड का सेवन करें। इससे बार-बार खाने और भूख लगने की समस्या से निजात मिलता है। सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के बाद लिक्विड डाइट को न लें।
लिक्विड डाइट लेते समय यह बात जरूर ध्यान रखें कि हर समय हायड्रेट रहें। साथ ही कैलोरी का अधिक सेवन न करें।
Read also: जूना अखाड़े ने किया कुम्भ के समापन का एलान, प्रतीकात्मक आयोजन रहेंगे जारी
आप चाहे तो अपनी अनुसार किसी विशेष डाइट के समय लिक्विड डाइट का सहारा ले सकते हैं। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है। वहीं, इससे एक फायदा यह होगा कि लिक्विड डाइट को ऑफ करने (छोड़ने) से वजन बढ़ने का खतरा नहीं रहता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें।

