अगर आप भी अनिद्रा और तनाव से परेशान हैं और इनसे निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना केले की चाय जरूर पिएं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
आजकल लेमन टी, मिल्क टी, ग्रीन टी, तुलसी टी, रोज टी आदि पॉपुलर है। बहुत कम लोगों को बनाना टी के बारे में पता है। यह चाय सेहत के लिए फायदेमंद होती है। खासकर अनिद्रा और तनाव के लिए यह रामबाण है। इसके अलावा, बनाना टी के सेवन से दिमाग भी तेज होता है।
Read also: उद्योगों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई पर लगी रोक
कैसे बनाई जाती है
इसके लिए सबसे पहले चाय की बर्तन लें। अब बर्तन में एक गिलास पानी और एक केला (अपनी इच्छा अनुसार छिलका या बिना छिलका) लेकर अच्छी तरह से उबालें। इसके बाद गैस स्टोव को बंद कर दें और केले को निकालकर ग्रीन टी से ब्लेंड कर लें। केले की चाय बनकर तैयार है।

