आई मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाए रखने के लिए फॉलो करें इन टिप्स को

लाइफस्टाइलआई मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाए रखने के लिए फॉलो करें इन...

Date:


आई मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाए रखने के लिए फॉलो करें इन टिप्स को

आई मेकअप करते वक्त आप कुछ न कुछ ऐसी गलती कर बैठती हैं, जिसके चलते आपका आई मेकअप लंबे समय तक नहीं टिकता है। इन गलतियों से कैसे बचें और कैसे बनाएं अपने आई मेकअप को लॉन्ग लॉस्टिंग, जानिए यहां पर 

बेस तैयार करने के लिए सबसे पहले आंखों को धोकर आईलिड्स को कॉटन से पोंछ लें। कॉटन बड से वॉटरलाइन को भी अच्छी तरह से साफ करें। इसके बाद आप आईलिड्स पर आई प्राइमर लगाकर स्मूद बेस तैयार करें।

अंडरआई एरिया और आईलिड्स के आस-पास कभी भी मॉयस्चराइजर का यूज न करें क्योंकि मॉइश्चराइजर से यहां की स्किन ऑयली हो जाती, जिससे जब आप लाइनर का यूज करती हैं तो वह फैल जाता है। अगर डार्क सर्कल्स की प्रॉब्लम हो तो इसे छिपाने के लिए कंसीलर का यूज करें।

जिन लोगों को लिक्विड लाइनर अप्लाई करना नहीं आता है। वह इसकी जगह पेंसिल लाइनर यूज कर सकते हैं, लेकिन हां, ये जल्दी खराब हो जाता है इसलिए इससे बचने के लिए आप आईशैडो की मदद लें। लाइनर लगाने के बाद उसी कलर का हल्का पाउडर आईशैडो लें और एंगल्ड ब्रश की मदद से इसे लगाकर लाइनर को अच्छे से सेट करें।

Read also: जमीनी हक़ीकत से दूर दिखा पीएम का संबोधन

लाइनर हो या आईशैडो हमेशा वॉटर प्रूफ ही होना चाहिए क्योंकि ऐसे प्रोडक्ट्स पसीने और ऑयल की वजह से खराब नहीं होते हैं। साथ ही लाइनर की बात करें तो लिक्विड लाइनर को सिलेक्ट करें। ये पेंसिल लाइनर की तरह जल्दी स्मज नहीं होता है और लंबे समय तक खूबसूरत लुक देता है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...