कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से लोग अपनी सेहत का खूब ख्याल रख रहे है | डॉक्टर्स भी ये ही बोल रहे है की अभी हम सबको संक्रमण से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत करना होगा | तो इसलिए आज हम आपको खास ड्रिंक के बारे में बताएंगे जिसका आपको रोजाना सेवन करना चाहिए –
पालक और खीरा का जूस पिएं
पालक और खीरे में पोषक तत्व होते है | पालक में 90 प्रतिशत पानी होता है और साथ में ल्यूटिन, पोटैशियम, फाइबर, फ़ोलेट और विटामिन-इ से भरपूर होता है | वही खीरे में विटामिन-ए, सी, के, बी2, बीसी और ई होते ही और साथ में एंटीऑक्सिडेंट्स के गुण भी पाए जाते है | पालक और खीरा का जूस बनाना आसान है इसमें आप स्वाद को बढ़ाने के लिए पुदीना, नींबू और काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते है |
पालक और खीरा जूस की सामग्री : एक कप पालक की पत्तियां, खीरे, 8-10 पुदीने के पत्ते , एक चम्मच काली मिर्च, नींबू का रस और अदरक
Read also: कोरोना महामारी की कवरेज करते करते खुद खबर बन गए 300 से ज़्यादा पत्रकार
कैसे बनाएं जूस पालक और खीरा का जूस :
सामग्री को अच्छी तरह से ग्राइंड कर स्मूदी बना लें, और बर्फ का टुकड़ा डालकर स्मूदी का स्वाद ले | अगर आप इसको रोजाना पिएंगे तो इम्यून सिस्टम मजबूत होगा |

