लाइफस्टाइल डेस्क: गर्मी के मौसम में स्किन की केयर जरुरी होता है क्योकि इस मौसम में स्किन पर मुहांसे, सन बर्न और टैनिंग की परेशानी होती है | इन सब की वजह से स्किन रूखी और बेजान दिखती है | इसीलिए चेहरे की केयर करना है तो ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें |
ग्लिसरीन स्किन केयर के लिए टॉनिक है , इससे फाइन लाइन्स, ड्राई पैच, एजिंग, स्किन इंफेक्शन और कई तरह की स्किन की परेशानी हल जो जाती है | तो चलिए जानते है ग्लिसरीन के फायदे –
इस तरह से करें इस्तेमाल
ग्लीसरीन को सीधे चेहरे पर नहीं लगाएं । चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे पर पानी या गुलाब जल लगाएं।
ग्लिसरीन का पेस्ट इस तरह बनाए :
1 कप गुलाब जल
¼ कप एलोवेरा जेल
1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन
1 बड़ा चम्मच नारियल तेल
ग्लिसरीन के फायदे:
ग्लिसरीन नमी को स्किन में लॉक करती है। अगर आपकी स्किन हर मौसम में ड्राई रहती है तो ग्लिसरीन लाभकारी है | गर्मी में यह क्लींजर का काम करती है।
ग्लिसरीन में एंटी एजिंग गुण होते हैं जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते है और स्किन को सुरक्षा कवच देती है |
Read also: मंडी में लुट रही है किसानों की फसलः राकेश टिकैत
याद रखे पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के बाद ग्लिसरीन और गुलाब जल के पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। ऑयली स्किन वाले लोग दिन में 2 बार ग्लिसरीन को टोनर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ग्लीसरीन की सीमित मात्रा में ही चहरे पर इस्तेमाल करें।

