कोहनी और घुटनों का कालापन करे इन तरीको से दूर

लाइफस्टाइलकोहनी और घुटनों का कालापन करे इन तरीको से दूर

Date:


कोहनी और घुटनों का कालापन करे इन तरीको से दूर

लाइफस्टाइल डेस्क: घुटने और कोहनियां अक्सर  सूरज की वजह से काली पड़ जाती है इसलिए इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है। आज हम आपको ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप आसानी से  घुटनों और कोहनियों का कालापन दूर कर सकते है | 

सामग्री

आधा निचोड़ा हुआ नींबू,  2 बड़े चम्मच खट्टा दही, 1 बड़ा चम्मच बेसन, 1 चम्मच शहद और एक चुटकी हल्दी

नींबू प्राकृतिक ब्लीच है ये कोहनी और घुटने के काले हिस्से को चमकदार बनता है | दही मॉइस्चराइज़र का काम करता है ये घुटने और कोहनी की त्वचा को न्यूट्रीशन देगी। शहद त्वचा को नरम और कोमल बनती है | इन सभी का एक साथ इस्तेमाल करने से आपके घुटने और कोहनियां चमकाने लगेगी | 

Read also: कोरोना मृतकों की दैनिक संख्या फिर चार हज़ार के पार

कैसे करें इस्तेमाल:

छोटी कटोरी में दही और बेसन  समान मात्रा में मिलाएं। मिलाकर पेस्ट तैयार करें लेकिन ध्यान रहे पेस्ट ज्यादा गाढ़ा न हो। 

अब पेस्ट में नींबू की कुछ बूंदें डालें,  शहद और एक चुटकी हल्दी भी मिलाएं | 

कोहनी और घुटनों को साफ कर लें और पेस्ट को लगाएं। सूखने के बाद  गुनगुने पानी से वॉश करें। धोने के बाद मॉइस्चुराइजर लगाएं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related