और गहराता जा रहा है राम मंदिर जमीन खरीद विवाद का मामला

उत्तर प्रदेशऔर गहराता जा रहा है राम मंदिर जमीन खरीद विवाद का मामला

Date:


और गहराता जा रहा है राम मंदिर जमीन खरीद विवाद का मामला

लखनऊ: श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद को लेकर सामने आया विवाद नए खुलासों से नए सवालों में घिरता जा रहा है. एक तरफ जहाँ इस मामले को सियासी रंग देने की कोशिश की जा रही है और पवन पाण्डेय और सुल्तान अंसारी के सपा कनेक्शन को उभारकर मामले को मोड़ने की कोशिश हो रही है वहीँ एक बड़ा सवाल यह उठकर सामने आया है कि 17 सितंबर 2019 को जब ज़मीन का एग्रीमेंट 9 लोगों के नाम हुआ तो बैनामा सिर्फ दो लोगों के नाम क्यों हुआ, बाक़ी के सात लोग कहाँ गायब हो गए.

यह एक बड़ा खेल भी हो सकता है जो एग्रीमेंट में शामिल अन्य 7 लोगों की हिस्सेदारी अचानक गायब हो गई। पहले तो 10 मिनट में 2 करोड़ की जमीन के दाम 9 गुना बढ़ गए और वह जमीन ट्रस्ट द्वारा 18.5 करोड़ में खरीद ली और अब यह नया मामला फिर सामने आ गया है। इन सब मामलों को देखते हुए तो ऐसा लगता है कि अयोध्या जमीन विवाद और गहराएगा।

टीवी चैनल भारत समाचार के अनुसार पुलिस रिकॉर्ड में सुल्तान अंसारी और तिवारी बदनाम प्रॉपर्टी डीलर हैं। तिवारी के मेयर से अच्छे संबंध हैं और जमीन के बैनामे में मेयर ऋषिकेश और तिवारी दोनों गवाह भी बने हैं। यह सब मामले को अपने आप संदिग्ध बनाते हैं.

इस मामले पर जन्मभूमि ट्रस्ट के सचिव चम्पत की प्रतिक्रिया भी बड़ी अटपटी है, उन्होंने कहा कि वह इस तरह के आरोपों से नहीं डरते। उनपर तो महात्मा गाँधी की हत्या का भी आरोप लग चूका है. अब जन्मभूमि ज़मीन मामले का महात्मा गाँधी की हत्या से क्या सम्बन्ध?

इस पूरे मामले को सपा बनाम भाजपा बनाने की कोशिश की जा रही है, हालाँकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भी इस कथित ज़मीन खरीद घोटाले को ज़ोरदार ढंग से उठाया है. सरकार की ओर से इस मामले पर आयी प्रतिक्रिया में भी सिर्फ अपरोक्ष रूप से समाजवादी पार्टी का नाम लिया गया है. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिनके हाथों में रामभक्तों का खून लगा हो उनसे सलाह की ज़रुरत नहीं।

Read also: दिल्ली दंगा मामले में नताशा नरवाल को हाई कोर्ट से मिली जमानत

होना तो यह चाहिए कि करोड़ों की आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम के मंदिर के मामले में इस तरह के भ्रष्टाचार की ख़बरें सामने आने पर तुरंत और त्वरित जांच का आदेश का देकर राम भक्तों के सामने सच सामने लाया जाता ताकि दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ जाय.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related