चाहते है आंखों को बड़ा और खूबसूरत बनाना तो फॉलो करें ये टिप्स

लाइफस्टाइलचाहते है आंखों को बड़ा और खूबसूरत बनाना तो फॉलो करें ये...

Date:


चाहते है आंखों को बड़ा और खूबसूरत बनाना तो फॉलो करें ये टिप्स

आंख चेहरे का आकर्षक हिस्सा हैं | आमतौर पर बड़ी आंखें सभी को भाती हैं लेकिन अगर छोटी भी हैं तो कोई बात नहीं | छोटी आंखों को सही मेकअप से बड़ा दिखाया जा सकता है, बस कुछ टिप्स फॉलो करनी होगी | 

आईब्रोज़ आंखों को बड़ा दिखाने में काफी मदद करती हैं, तो आइब्रो पेंसिल से इन्हें डार्क कर लें। लेकिन ध्यान रखे पूरी आईब्रो फ्रेम सही तरीके से डार्क हो | 

आंखों के क्रीज़ एरिया को अपने नेचुरल टोन से एक शेड डार्क करें। ऐसा करने के लिए आप मैट आईशैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं।

क्रीज़ लाइन को एक शेड डार्क करने के बाद फिर उसमे मेन आइलिड पर लाइट कलर का मैट शेड लगाएं। ऐसा करने से आंखों का यह हिस्सा ज्यादा हाइलाइट होगा।

आंखों के इनर कॉर्नर को शिमर शेड से हाइलाइट करें। ऐसा करने से अट्रैक्टिव लगने के साथ-साथ आँखे बड़ी दिखेगी | 

Read also: कोरोना के दैनिक मामले फिर वृद्धि की ओर, 45,892 नये मामले सामने आये

आंखों पर मेकअप करें या नहीं लेकिन आईलैशेज़ को कर्ल जरूर करें। ऐसा करने से आंखें नैचुरली बड़ी दिखेंगी।

ध्यान देने वाली बातें: आंखों का मेकअप करने के अलावा आंखों का ख्याल रखना भी जरूरी होता है। इसके लिए  हफ्ते में एक या दो बार आंखों की थकान को कम करने के लिए खीरे का इस्तेमाल करे | 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related