झाइयों की समस्या धूप में रहने, हार्मोनल बदलाव, गर्भनिरोधक गोलियों , हाई ब्लड प्रेशर, प्रेग्नेंसी, मेनोपॉज़, आनुवांशिक कारण और विटामिन बी12 की कमी, के कारण हो जाती है | लेकिन इसे आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योकि इसको दूर करने के घरेलू उपाय है जो आप आजमाकर देख सकते है |
टमाटर के रस में नींबू का रस मिलाएं और फिर चेहरे पर 10-15 मिनट लगाकर रखे | ऐसा आपको रोजाना करना है |
दही में शहद और नींबू का रस मिलाएं फिर चेहरे के साथ गर्दन पर लागए और 15-20 मिनट के बाद धो ले |
नींबू और खीरे का रस को मिलकर पेस्ट तैयार करे फिर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।
आप झाइयों को दूर करने के लिए कच्चे आलू का रस भी इस्तेमाल कर सकते है |
अंडे की जर्दी में टमाटर और नींबू का रस मिलाएं और चेहरे पर लागए | इससे झुर्रियां धीरे-धीरे कम हो जाएगी |
Read also: एनआईए ने झारखंड पुलिस हत्याकांड में 7 नक्सलियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
उडद दाल को पाउडर बनाए और इसमें दही में मिलाकर पेस्ट तैयार करें फिर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से रब करते हुए हटाएं।
बेसन, हल्दी, जैतून तेल मिलाकर पैक तैयार करें फिर उसे चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखे और ठंडे पानी से चेहरा धो दें |
एलोवेरा और ग्रीन टी को मिलाए और चेहरे पर लगाकर हल्का सूखने दे | इसके बाद नॉर्मल पानी से पैक को हटा लें।

