Kutu Atta Benefits Hindi: व्रत में कुट्टू का आटा ही खाया जाता है, इस आटे से पूड़ियां, पराठे, पकौड़े, चीला बनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुट्टू का आटा सेहत के लिए कितना फायदेमंद है | आज हम आपको उन्ही फायदों से रूबरू कराएंगे |
वज़न कम करना चाहते है तो कुट्टू का आटा आपकी मदद कर सकता है। इसको खाने से जल्दी भूख नहीं लगती और पेट भरा सा लगता है | इसके अलावा ये शरीर को एनर्जी भी देता है।
ब्लड प्रेशर के मरीज़ हैं, तो कुट्टु इसमें भी सहायक है, क्योकि इसमें मैग्नीशियम होता है जो ब्लड प्रेशर नियंत्रण रखता है | ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने काआसान तरीका है |
Read also: यहां जाने जीरे के पानी के फायदे, मोटापा कम करने के साथ ही शुगर भी कंट्रोल करता है
कुट्टू डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए भी फायदेमंद है , क्योकि इसमें फाइबर होता है जो ब्लड शुगर स्तर को बढ़ने नहीं देता | इसके अलावा इसमें एंटी-डायबिटिक होता है, जो टाइप-2 डाइबिटीज़ को भी कंट्रोल करता है।
कुट्टु हड्डियों और दांतों को भी मजबूत करता है , इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम होता है, जो हड्डियों और दांतों को मज़बूती देता है |
Read also: जाने सत्तू के फायदे, गर्मी में लू से बचने से लेकर वज़न कंट्रोल रखता है

