Gold Silver Price : सप्ताह के पहले दिन सोने में आई तेजी तो चांदी ने दिखाई नरमी, ये है आज का बाजार भाव

बिज़नेसGold Silver Price : सप्ताह के पहले दिन सोने में आई तेजी...

Date:

मेरठ। सप्ताह के पहले दिन यानी आज सोमवार को सोने के भाव में तेजी आई जबकि चांदी ने आज फिर नीचे गोता लगाया। आज सोने के दाम 500 रुपये प्रति दस ग्राम तक बढ़ गए। जबकि चांदी की कीमत 370 रुपये प्रति किग्रा तक कम हुई। आज सोना और चांदी के दामों में बदलाव पूरे तीन दिन बाद हुआ। मेरठ सहित पूरे देश में पिछले तीन दिन से सोना चांदी के दाम स्थिर थे।

Also Read : अप्रैल में हुआ इतना GST कलेक्शन की टूटे सारे रिकॉर्ड

इस समय शादी-विवाह का सीजन भी शुरू हो चुका है। इसके चलते सोना चांदी की मांग में भारी तेजी दिखाई दे रही है। ऐसे में लोगों ने शादी-ब्याह के सीजन में इस समय सोना और चांदी के जेवर बनवाने के लिए अभी से बुकिंग शुरू कर दी है। वहीं कुछ लोग सोने में निवेश का भी प्लान बना रहे है। हालांकि इस समय पहले की अपेक्षा सोने के भाव काफी कम है। वहीं बैंक बाजार डॉट कॉम की माने तो  आज सोमवार को मेरठ में सोने की कीमत 52,980 रुपये प्रति दस ग्राम हैं। वहीं चांदी के दाम आज सोमवार को 65,060 रुपये प्रति एक किग्रा पर बने हुए हैं। जबकि 22 कैरेट सोने के दाम 48,820 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं। 

 Also Read – UP News : नोएडा में धारा 144, 31 मई तक बढ़ी सार्वजनिक स्थानों पर पाबंदिया

जानिए 22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी शुद्ध रहता है और 22 कैरेट लगभग 91 फीसदी शुद्ध रहता है। जबकि 22 कैरेट सोना में 9 प्रतिशत अन्य धातुएं जैसे चांदी,तांबा,जिंक आदि को मिलाकर जेवर बनाया जाता है। अधिकतर सराफ 22 कैरेट सोना ही बेचने हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related