व्यापार:- टाटा स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक (MD) टी वी नरेंद्रन से मिली जानकारी के अनुसार टाटा जल्द ही एक नई सरकारी कम्पनी की बागडोर संभालेगी। उनका कहना है कि टाटा नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (NINL) की चालू तिमाही का अधिग्रहण इस साल के अंत तक कर लेगी। इसका अधिग्रहण उच्च मूल्य वाले खुदरा व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें टाटा स्टील ने अभी 31 जनवरी को इसके अधिग्रहण की घोषणा की थी और कहा था कि उन्होंने ओड़िशा की इस्पात विनिर्माता कंपनी एनआईएनएल की 12,100 करोड़ रुपये में 93.71 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद के लिए लगाई बोली को जीत लिया है। टाटा की इस जीत के बाद अब एयर इंडिया और एनआईएनएल टाटा की कम्पनी हो गई है।
बताते चले यह कम्पनी इस समय भारी घाटे में चल रही है। इसका प्लांट कलिंगनगर ओडिशा में 1.1 एमटी की क्षमता के साथ स्थित है। यह प्लांट 20 मार्च 2020 को बन्द हो गया था। कंपनी पर ₹6,600 करोड़ से ज्यादा का कर्ज है। पिछले वर्ष कम्पनी की संपत्ति नेगेटिव ₹3,487 करोड़ और संचित घाटा ₹4,228 करोड़ पर था।

