बाजार:- पिछले सप्ताह बाजर में आई भारी बिकवाली के चलते शेयर मार्केट लाल हो गया और मार्केट में निगेटिव संकेत देंखने को मिले हैं। BSE Sensex और Nifty50 में
पिछले हफ्ते 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई जो काफी निराशाजनक रही। इसके अलावा बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स 7 फीसदी नीचे खिसका है। वही अगर हम कंज्यूमर ड्युरेबल इंडेक्स की बात करें तो उसमें 9 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। इसके अलावा मार्केट में बीते शुक्रवार भारी बिकवाली देंखने को मिली है।
इस भारी बिकवाली ने निवेशकों की चिंता को बढ़ा दिया है अब हर किसी की नजर कल खुलने वाले बाजार पर है कि आखिर कल का बाजर कैसा रहेगा और कल बाजार फिरसे नीचे खिसकेगा या फिर निवेशकों को कल राहत मिलेगी। लेकिन अब ऐसे में कुछ तमगे ऐसे हैं जो सोमवार को भी मार्केट पर गहरा प्रभाव डाल सकते हैं और मार्केट एक बार पुनः ध्वस्त हो सकती है।
अगर हम सोमवार के मार्केट व्यवहार को आके तो इस दिन दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी अमेरिका और चीन की महंगाई दर के आंकड़े आने को हैं जो कि शेयर बाजार की दिशा का निर्धारण कर सकती है। इसके अलावा कल अमेरिका और चीन के साथ भारत की खुदरा महंगाई का आकड़ा सामने आएगा। यह आंकड़ा अप्रैल महीने की महंगाई दर के डेटा के आधार पर काफी महत्वपूर्ण है।
इसके अलावा सोमवार को UPL, Asian Paints, Cipla, Adani Ports, Tata Motors, L&T और Tech Mahindra इन बड़ी कंपनियों के तिमाही के नतीजे जारी होंगे जो शेयर मार्केट के बाजार की दिशा का निर्धारण करेंगी।

