लाइफस्टाइल डेस्क। Haunted Places Delhi – रोमांचक सफर का शौक रखते है तो दिल्ली की इन भुतहा जगहों पर एक बार जरूर जाएं। दिल्ली की ये जगहें सबसे डरावनी जगहों में शामिल हैं, साथ ही इन जगहों से जुडी कुछ कहानियां भी मशहूर हैं। तो चलिए फिर बिना देर किए जानते है इन जगहों के बारे में।
Read also: मेरठ का जीपी ब्लॉक, जहां आने से कांपते हैं लोग
दिल्ली कंटोनमेंट (Delhi Cantonment) –

दिल्ली कंटोनमेंट (Delhi Cantonment) के बारे में कहा जाता है की यहां सफेद साड़ी में एक महिला दिखती है , जो लोगों से लिफ्ट मांगती है। साथ ही अगर कोई लिफ्ट नहीं देता तो ये महिला उनकी गाड़ी के पीछे भागने लगती है। सबसे डरवानी बात तो ये है की महिला की स्पीड गाड़ी के स्पीड जितनी तेज हो जाती है, ये काफी भयानक अनुभव है, है न ?
लोथियन सेमेट्री (Lothian Cemetery) –

लोथियन सेमेट्री (Lothian Cemetery) के बारे में कहा जाता है की यहां कई लोगों ने भूत देखा है, जब कोई यहां आता है तो उन लोगो को भूतिया हंसी और रोने की आवाजें सुनाई देती हैं। यहां पर कब्रिस्तान भी है, जिसके कारण लोगो को ये जगह ओर ही डरावनी लगती है।
संजय वन (Sanjay Van) –

संजय वन (Sanjay Van) के बारे में कहा जाता है की यहां सफेद कपड़े में बूढ़ी औरत दिख जाती है। साथ ही अगर आप यहां रात को जाते है तो ऐसा लगता है की किसी ने अचानक आपको धक्का दे दिया हो। इसके अलावा, यहां अजीबो गरीब हरकतें होती हैं।
Read also: Haunted Places Uttarakhand: उत्तराखंड की ये जगहे है रोमांचक सफर के लिए परफेक्ट!
खूनी दरवाजा (Khooni Darwaza) –

खूनी दरवाजा (Khooni Darwaza) के बारे में कहा जाता है की यहां चीखें और रोने की आवाजें सुनाई देती हैं। इसके अलावा, ये भी कहते है की यहां पर तीन राजकुमारों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी और साथ ही यहां कई स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दे दी गई है।

