Business। चार महीनों से स्तर में गिरावट पर चल रहे क्रिप्टाेकरेंसी मार्केट में अभी तक सुधार के कोई संकेत नहीं दिखाई दिए हैं। मंगलवार को दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) 7.73 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ खुली।
इंडियन एक्सचेंज CoinSwitch Kuber की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में BTC की कीमतो में 32,839 डॉलर (लगभग 25 लाख रुपये) हो गई है। इसी के साथ इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज पर भी बिटकॉइन की कीमत में भारी गिरावट दर्ज किया गया है।
इसी के साथ बता दें कि Binance, CoinMarketCap और Coinbase जैसे एक्सचेंजों पर 8.80 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज करते हुए BTC का मूल्य 30,698 डॉलर पर जा पहुंचा है।
बात करें अगर वर्ल्ड की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी ईथर (Ether) की तो। यह भी मुनाफे से बहुत दूर दिखाई दे रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 4.80 फीसदी के नुकसान के बाद इसकी कीमत 2,473 डॉलर (लगभग 1.90 लाख रुपये) के आसपास आ पहुँची।

