Share Market के Investors के बुरे दिन अब खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे। जहां पिछले साल इसमें जबरदस्त तेजी आई थी वहीं इस साल ये लगातार गिरता ही जा रहा है। आज गुरुवार के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों 2-2 फीसदी से ज्यादा टूटे। इस कारण से निवेशकों मार्किट में एक झटके में 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा गंवा दिए।
आलम यह है कि सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से महज 2; विप्रो (Wipro) और एचसीएल टेक (HCL Tech) ही ग्रीन जोन बचीं हैं। इसी दौरान सेंसेक्स एक समय करीब 1,400 अंक तक नीचे गिर गया। इसमें अभी तक कुल 1,158.08 अंक (2.14 प्रतिशत) का नुकसान हो चुका है। बता दें कि बीते 1 महीने में सेंसेक्स 5,500 अंक टूट चुका है साथ ही निफ्टी भी बीते एक महीने में करीब 10 फीसदी की गिरावट की मार झेल रहा है।

