Share Business:- Market। जहां एक ओर एलआईसी आईपीओ में आवेदन करने वाले निवेशक अगले सप्ताह सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं तीन और IPO है जिनका इंतज़ार निवेशकों के द्वारा किया जा रहा है। इस सूची में पारादीप फॉस्फेट आईपीओ, एथोस आईपीओ और ईमुद्रा आईपीओशामिल है। बता दें कि अगले सप्ताह की शुरुआत से ही यह बाजार में आने वाले हैं।
बीएसई की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, पारादीप फॉस्फेट्स आईपीओ (Paradeep Phosphates IPO) के लिए सब्सक्रिप्शन 17 मई 2022 को खुलेगा तो वहीं इस रिपोर्ट के अनुसार एथोस आईपीओ (Ethos IPO) और ईमुद्रा आईपीओ (eMudhra IPO) क्रमशः 18 मई और 20 मई को मार्किट में ओपन होगा।
इन तीन सार्वजनिक निर्गमों का एक साथ लगभग ₹2387 करोड़ जुटाने का लक्ष्य है, जिसमें से पारादीप फॉस्फेट आईपीओ का लक्ष्य ₹1501 करोड़ का है, एथोस आईपीओ ₹472 करोड़ है और ईमुद्रा आईपीओ का लक्ष्य लगभग ₹412 करोड़ जुटाना है।
विस्तार से जानते हैं इस IPO के बारे में-
1] पारादीप फॉस्फेट आईपीओ: ₹1501 करोड़ के लक्ष्य के साथ 17 मई 2022 को खुलेगा। यह IPO 19 मई 2022 तक बोली के लिए खुला रहेगा। गैर-यूरिया उर्वरक निर्माता ने पारादीप फॉस्फेट आईपीओ मूल्य बैंड को प्रति इक्विटी शेयर के लिए 39 से 42 रुपये तक के लिए तय किया है।
2] एथोस आईपीओ की बात करे तो, यह 18 मई 2022 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और यह 20 मई 2022 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। 472 करोड़ के पब्लिक इश्यू का प्राइस बैंड ₹836 से ₹878 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। एथोस आईपीओ आवंटन की संभावित तिथियां 25 मई 2022 है, जबकि पारादीप फॉस्फेट्स आईपीओ लिस्टिंग की तारीख 30 मई 2022 है।
3] ईमुद्रा आईपीओ: यह 20 मई 2022 को खुलेगा और 24 मई 2022 तक खुला रहेगा। 412 करोड़ के सार्वजनिक निर्गम का मूल्य बैंड ₹243 से ₹256 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। आईपीओ आवंटन की संभावित तिथियां 27 मई 2022 है।

