आज खुलेगा Ethos का IPO मिलेगा बेहतरीन लाभ

बिज़नेसआज खुलेगा Ethos का IPO मिलेगा बेहतरीन लाभ

Date:

बाजार:- घड़ियों की बेस्ट कम्पनी एथोस (Ethos) का IPO आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह आज यानी 18 मई से 20 मई तक खुला रहेगा। कम्पनी ने IPO के लिए 836-878 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कम्पनी ने IPO खुलने के बाद 47 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। वही 1,108,037 इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए की जाएगी।
जानकारी के लिए बता दें Ethos का IPO 17 मई को एंकर निवेशकों के लिए खुला था कंपनी ने एंकर बुक से करीब 142 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कम्पनी 878 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से एंकर निवेशकों के लिए 1613725 इक्विटी शेयर जारी किए हैं। बता दें इसके आईपीओ के तहत 375 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. वहीं 1,108,037 इक्विटी शेयरों का OFS है।
Ethos के इश्यू में 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए , 35 फीसदी रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए , शेष 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व होगा. एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज और इनक्रेड कैपिटल वेल्थ पोर्टफोलियो मैनेजर्स इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं. कंपनी के इक्विटी शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे। अगर हम इसके प्रॉफिट की बात करें तो वित्त वर्ष 2021 में कंपनी का रेवेन्यू 386.57 करोड़ रुपये रहा था जबकि नेट प्रॉफिट 5.78 करोड़ रुपये था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related