Health: डियोड्रेंट का ज्यादा इस्तेमाल बढ़ाता है ये समस्याएँ

लाइफस्टाइलHealth: डियोड्रेंट का ज्यादा इस्तेमाल बढ़ाता है ये समस्याएँ

Date:

इन दिनों की जीवनशैली केमिकल से भरी हुई है, जहाँ हमने इन्हें अपने शौक के लिये अपनाया है। वहीं बात करें अगर कॉस्मेटिक की तो साबुन से लेकर शैम्पू और लोशन से लेकर परफ्यूम और  डियो स्टिक तक हमारे बीच में जगह बना चुका है, वहीं इन सब में भरपूर मात्रा में रसायन होते हैं, जिनका शिकार हम अनचाहे रूप में हो जाते हैं। वहीं बात करें अगर डियोड्रेंट के इस्तेमाल की तो इसके ज्यादा इस्तेमाल से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं, आईये जानते हैं इन्हीं मुसीबतों के बारें में- 

एलर्जी को देता है बढ़ावा-
डियोड्रेंट के ज्यादा इस्तेमाल से एलर्जी बढ़ सकती है, जिसमें त्वचा में दाने, लाली, खुजली जैसे कई तरह के लक्षण सामने आने लगते हैं, इसके साथ ही इसकी खुश्बू से सांस संबंधी बीमारियां भी पनपने लगती हैं। बता दें कि डियोड्रेंट में एल्कोहल, कृत्रिम सुगंध, एल्मुनियम आदि पाया जाता है, जिससे यह समस्याएँ होने लगती हैं।

पसीने की बदबू हो सकती है पैदा-
बता दें कि शरीर से आने वाला पसीना बदबूदार नहीं होता है, वहीं आपके स्किन पर पनपने वाले बैक्टीरिया इस बदबू का कारण बन जाते हैं। ऐसे में डियोड्रेंट के अत्यधिक प्रयोग से बचना चाहिये, क्योंकि इससे आपको बड़े लंबे समय तक समस्या हो सकती है। 

स्किन संबंधी समस्याएं-
बता दें कि डियोड्रेंट हमेशा सीधे स्किन पर ही लगाया जाता है, वहीं डियोड्रेंट लगाने पर अगर जलन, खुजली, रूखापन जैसी समस्याएँ हो तो उसे फौरन ही लगाना बन्द कर दें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...