Health: ये हैं एलोवेरा के फायदे, जानें इसके गुण

लाइफस्टाइलHealth: ये हैं एलोवेरा के फायदे, जानें इसके गुण

Date:

एलोवेरा को काफी गुणकारी और स्वास्थ्य के लिये लाभदायक माना गया है, इसके साथ ही इसका प्रयोग जूस के सेवन से लेकर जेल तक होता है। बता दें कि एलोवेरा में एक गाढ़ा तरल पाया जाता है, जिसमें कई तरह के पोषक तत्व और गुण होते हैं। इसके साथ ही यह शरीर में होने वाली कई बीमारियों को भी दूर भगाता है, आईये जानते हैं इसके कुछ खास गुण- 

पाचन की समस्या को भगाता है दूर- 
एलोवेरा जूस पाचन में आने वाली सभी समस्याओं को दूर करने का कार्य करता है, इसमें एंथ्राक्वालीन ग्लाइकोसिलेटिड नामक लैक्सेटिव पाया जाता है जोकि कब्ज को दूर करता है। इसके साथ ही यह फाइबर पेट के लिये भी विशेष कार्य करता है। 

त्वचा संबंधी विकारों में है फायदेमंद-
बता दें कि एलोवेरा में कई ऐसे औषधीय गुण पाये जाते हैं, जो इसे त्वचा की समस्याओं में काफी कारगर बनाते हैं। बता दें कि एलोवेरा में एंटी-इंफलमेट्री गुण होते हैं, जो त्वचा की जलन और अन्य विकारों को दूर करता है। 

डायबिटीज में भी है फायदेमंद- 
एलोवेरा जूस का सेवन लोगों में मधुमेह विकसित होने और इसकी जटिलताओं को कम करता है, जहाँ एलोवेरा जूस का सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही ब्लड फैटी एसिड और ब्लड शुगर के स्तर में सुधार करता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related