World No Tobacco Day: धूम्रपान की आदत नहीं रही है छूट, इन चीजों का करें सेवन

लाइफस्टाइलWorld No Tobacco Day: धूम्रपान की आदत नहीं रही है छूट, इन...

Date:

हर साल आज यानी 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है, जहाँ आज के दिन धूम्रपान से शरीर को होने वाले नुकसान आदि के बारें में चर्चा की जाती है। वहीं धूम्रपान शरीर में कई बीमारियों का खतरा बढ़ाता है, जहाँ धूम्रपान करने से फेफड़ों संबंधी रोग, कैंसर, स्ट्रोक, हृदय के रोग, मधुमेह और क्रोनिक ऑब्स्ट्रिटिव आदि का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही धूम्रपान का हमारे मस्तिष्क में भी गहरा प्रभाव पड़ता है, जिसके चलते हमें इसे छोड़ने की आदत बनानी चाहिये।

अदरक का सेवन- 
जिन लोंगो को तंबाकू गुटके की लत होती है, वह खुद पर बेहतर नियंत्रण के लिये अदरक का सेवन करें। बता दें कि इस आदत को दूर करने के लिये वह अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े करके उसमें नींबू का रस निचोड़ लें इसके बाद उसमें काला नमक डालकर इसे सूखा लें, वहीं जब आपको गुटके की तलब लगे आप इन्हें खा लें। 

करें खजूर का सेवन-
आप इसे दूर करने के लिये खजूर का सेवन भी कर सकते हैं, बता दें कि खजूर में फास्फोरस की मात्रा अधिक होती है। जहाँ इसका जूस पीने से धूम्रपान की तलब कम हो जाती है। 

करें सेब का सेवन- 
अगर धूम्रपान करने की तीव्र इच्छा हो तो आप इस दौरान सेब का सेवन करें, इससे आपकी लत कम होगी। बता दें कि सेब में फास्फोरस की मात्रा अधिक होती है, जिससे धूम्रपान की लत कम होती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related