Health: दुबले शरीर से हैं परेशान, इन खाद्य पदार्थों को करें शामिल

लाइफस्टाइलHealth: दुबले शरीर से हैं परेशान, इन खाद्य पदार्थों को करें शामिल

Date:

जिस तरह से मोटापा कई बीमारियों का कारण बन जाता है, उसी तरह से लगातार वजन होना भी कई बीमारियों का कारण बन सकता है। बता दें कि दुबला-पतला शरीर पर्सनालिटी को तो बिगड़ता ही है, साथ ही आपके कॉन्फिडेंस लेवल को भी कम कर देता है। वहीं अगर आप दुबले पतले शरीर से परेशान हैं, तो आप कुछ खाद्य पदार्थों को अपनाकर इसे सही कर सकते हैं, आईये जानते हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारें में-

 भीगे बादाम को करें डाइट में शामिल- 
अगर आप अपना वजन तेजी से बढ़ाना चाहते हैं तो सुबह खाली भीगे पेट बादाम खा सकते हैं, जिससे आपका वजन बढ़ने लगेगा। वहीं इनका सेवन करने के लिये आप रात को 5-8 बादाम भिगोकर रख दें, इसके बाद बादाम का सेवन करें, बता दें कि बादाम में विटामिन ई, प्रोटीन, मैंगनीज और फाइबर पाया जाता है। जोकि वजन बढ़ाने के लिये अत्यंत फायदेमंद है। 

डाइट में शामिल करें किशमिश- 
किशमिश को पौटेशियम, कैल्शियम और आयरन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है, वहीं वजन बढ़ाने के लिये आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। वहीं इसका सेवन करने के लिये आप रात में इसे पानी में भिगोकर रख दें, सुबह इसका सेवन करें। 

केले का शेक, जल्द बढ़ाता है वजन- 
केले को वजन बढ़ाने के लिये सबसे अच्छा फल माना जाता है, जहाँ ये कैलोरी से भरपूर होता है। बता दें कि केले का शेक सुबह खाली पेट पीने से शरीर को जल्द ही एनर्जी प्राप्त होती है, साथ ही मांसपेशियों का विकास भी तेजी के साथ होता है, जिससे वजन जल्द ही बढ़ जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...