Gold-Silver Price: सोना चांदी के दामों में बड़ी गिरावट,जाने क्या है सराफा भाव

बिज़नेसGold-Silver Price: सोना चांदी के दामों में बड़ी गिरावट,जाने क्या है सराफा...

Date:

मेरठ। आज मेरठ के सराफा बाजार में सोना चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। आज मेरठ में सोने के दाम में जहां 350 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और इसके भाव 52,020 प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। वहीं चांदी की कीमत में आज 450 रुपये प्रति किग्रा की कमी आई और चांदी के भाव मेरठ सराफा बाजार में 62,990 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गई। सोना चांदी के भाव में आज कारोबारी सत्र में बदलाव आया। इससे पहले बुधवार को सोने के दाम में जहां 260 रुपये की तेजी आई थी और उसके बाद इस पीली धातु की कीमत 52,370 प्रति दस ग्राम हो गई थी। वहीं चांदी के दाम में 680 रुपये प्रति किग्रा बढ़ गए थे।

Also read: सोना चांदी के दाम में आज भी लगातार गिरावट का दौर जारी,ये है सराफा बाजार का हाल

बुधवार को मेरठ सराफा बाजार में चांदी का भाव 63,440 रुपये प्रति किग्रा रहा था। इससे पहले भी सोना चांदी के दामों में बदलाव होता रहा। अब तक मई में सोने के कीमत की बात करें तेा मई में मेरठ में सोने का भाव सबसे ज़्यादा 52,980 रुपये तक गया है। वहीं सोने का भाव मई में सबसे कम 51,050 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। मेरठ में सोने का मई में औसत मूल्य 51,883 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। जबकि एक मई को सोने का भाव खुलने के समय 52,480 प्रति दस ग्राम तक रहा था। कल बुधवार को समापन भाव 52,370 रहा था। 

Also read: आज सोना चांदी के कीमत में आई तेजी, ये है मेरठ का सराफा भाव

अगर मई में अब तक चांदी के भाव की बात करें तो चांदी की मई में सबसे ज़्यादा कीमत 65,430 रुपये प्रति किग्रा रही थी। जबकि मई में चांदी के सबसे कम दाम 60,140 प्रति किग्रा तक रहे। मई में चांदी का औसत मूल्य 62,837 रुपये प्रति किग्रा थे। एक मई को कारोबारी सत्र की शुरूआत में चांदी की कीमत 65,430 रुपये प्रति किग्रा थी। जबकि कल बुधवार यानी 25 मई को बाजार बंद के समय चांदी का भाव 63,440 प्रति किग्रा तक रहा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...